{"_id":"437d3883a4ddbb3238902d800587b722","slug":"case-registered-on-canadians-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा निवासी महिला पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा निवासी महिला पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 17 Feb 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
थाना दयालपुरा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में कनाडा निवासी महिला किरणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जसवंत सिंह निवासी गांव भोडीपुरा ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी के जरिये कनाडा निवासी महिला के साथ जान पहचान थी। उसने उनकी पोती जशनप्रीत कौर को कनाडा बुलाया।
उसके झांसे में आकर उन्होंने उक्त महिला को दस लाख रुपये दे दिए। वहीं न तो उनकी पोती को उक्त महिला ने कनाडा बुलाया है और न ही उनके रुपये वापस किए हैं। थाना दयालपुरा पुलिस के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामला में जांच करने के बाद ही केस दर्ज किया गया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।