फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Bhuchcho mandi chauki incharge and ASI suspended

भुच्चो मंडी चौकी प्रभारी और एएसआई निलंबित

Sat, 02 Jan 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 02 Jan 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
Bhuchcho mandi chauki incharge and ASI suspended
भुच्चो चौकी पुलिस की ओर से गांव बुर्ज काहन सिंह वाला के तीन बच्चों को अवैध हिरासत में रखकर उसने मारपीट करने के आरोप में शनिवार को एसएसपी स्वप्न शर्मा ने भुच्चो मंडी चौकी प्रभारी हरनेक सिंह और एएसआई गोबिंद सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं बाकी पुलिस फोर्स को पुलिस लाइन में भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिजनों ने पुलिस चौकी प्रभारी हरनेक सिंह और एएसआई गोबिंद सिंह के खिलाफ उन्हें शिकायत दी थी।

इसकी जांच में पाया गया कि उक्त पुलिस कर्मियों ने तीनों बच्चों को 27 दिसंबर को हिरासत में लिया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्हें तीन दिन पुलिस हिरासत में रखा। इसके चलते उन्होंने उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को युवकों के खिलाफ लेट कार्रवाई करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


27 दिसंबर को बुर्ज काहन सिंह वाला के तीनों बच्चों का गांव के ही तेजविंदर सिंह के साथ क्रिकेट खेलते समय झगड़ा हो गया था।

इसके बाद भुच्चो पुलिस के एएसआई गोबिंद सिंह ने तेजविंदर सिंह की शिकायत पर उक्त तीनों बच्चों को हिरासत में ले लिया था। 30 दिसंबर तक उक्त बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक बच्चे के पिता अदालत में गए। उसी दिन सेशन जज कम वारंट अधिकारी रणदीप सिंह ने पुलिस चौकी में छापामारी कर तीनों बच्चों को हिरासत से रिहा करवाया था।


उसके बाद पुलिस ने फिर से 30 दिसंबर को तीनों बच्चों के खिलाफ तेजविंदर सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। इस मामले संबंधी 5 जनवरी को अदालत ने बठिंडा पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed