फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   a case registered on Four agents of the Crown chit fund company

क्राउन चिटफंड कंपनी के चार एजेंटों पर केस

Mon, 28 Dec 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 28 Dec 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
a case registered on Four agents of the Crown chit fund company
थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्राउन चिटफंड कंपनी के चार एजेंटों पर धोखाधड़ी और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बलदेव कुमार निवासी गणेशा बस्ती, सतीश कुमार, सुनील कुमार और कृष्ण गर्ग निवासी बल्ला राम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त सभी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार निवासी हाजी रत्न बठिंडा ने बताया कि बलदेव कुमार ने काफी ब्याज देने का कहकर उसके लाखों रुपये क्राउन कंपनी में निवेश करवा दिए।
विज्ञापन


बाद में न तो उसको ब्याज मिला और न ही रकम वापस मिली। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस को दी दूसरी शिकायत में बिमला देवी निवासी गणेशा बस्ती बठिंडा ने बताया कि उसके बेटे बलदेव कुमार ने सतीश कुमार, सुनील कुमार और कृष्ण गर्ग निवासी बल्ला राम नगर बठिंडा जरिये क्राउन कंपनी में रुपये निवेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उसने उक्त व्यक्तियों से रुपये की मांग की तो उन्होंने अपने 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति व महिला की शिकायत पर क्राउन चिटफंड कंपनी के चारों एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed