फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Animal Welfare Board give the direction of Action

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Wed, 27 Jan 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 27 Jan 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
Animal Welfare Board give the direction of Action
शहर के बीच 500 से ज्यादा लावारिस पशुओं को लाठियों से खदेड़ कर शहर में छोड़ कर जाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत पर प्रतिक्रिया करते केंद्र सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीती 17 जनवरी को गांव नरुआणा, गांव मुल्तानिया और गांव बीड़ बहमण के 150 से ज्यादा ग्रामीणों ने लाठियों के सहारे अपने गांवों के 500 से ज्यादा लावारिस पशुओं को खदेड़ते शहर के बीचों-बीच घनी आबादी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते इसकी शिकायत केंद्र सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड, चेन्नई को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस घटनाक्रम को लावारिस जानवरों के प्रति अत्याचार बताते हुए संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ ईमेल की ओर से शिकायत भेज कार्रवाई की मांग की।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड चेन्नई के एस्सिटेंट सचिव ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और नगर निगम कमिश्नर को पीसीए एक्ट 1960 के सेक्शन 3 के अधीन कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।


एनिमल वेलफेयर बोर्ड की ओर से संबंधित अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की कॉपी भी भेजी है। उधर एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा का कहना था कि इस संबंधी उन्हें अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं। अगर मिलेगें तो वे संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed