{"_id":"5ed5fb07805c5d270232bd8b","slug":"vande-bharat-mission-ins-jalashwa-carrying-685-indian-nationals-from-colombo-in-sri-lanka-arrives-at-tuticorin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन समुद्र सेतु: 685 भारतीय आईएनएस जलाश्व पर सवार होकर कोलंबो से भारत पहुंचे","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
ऑपरेशन समुद्र सेतु: 685 भारतीय आईएनएस जलाश्व पर सवार होकर कोलंबो से भारत पहुंचे
Tue, 02 Jun 2020 12:40 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका से वापस लौटे भारतीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लागू लॉकडाउन की वजह से हजारों भारतीय विदेशों में फंस गए हैं। केंद्र सरकार ने इन नागरिकों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु का आगाज किया है। इस मिशन के तहत मंगलवार को श्रीलंका में फंसे भारतीयों को देश वापस लाया गया।
विज्ञापन
आईएनएस जलाश्व पर सवार होकर 685 भारतीय नागरिक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पहुंचे। ये लोग कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे।
विज्ञापन
#WATCH: Passengers deboard INS Jalshwa that arrived at VO Chidambaranar Port in Tuticorin (Tamil Nadu) carrying 685 Indian nationals who were stranded in Sri Lanka amid #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/zM3on7mxzS
— ANI (@ANI) June 2, 2020
विज्ञापन
वापस लौटे एक यात्री ने कहा कि घर वापस आकर अच्छा लग रहा है। हमारी यात्रा सुखद रही। हमें वापस लाने के लिए हम भारत सरकार के आभारी हैं। वापस लौटे सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद इन सभी लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रहने के लिए भेजा जाएगा। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद ये सभी लोग अपने-अपने घरों को जा सकेंगे।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं, 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।