फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   Vande Bharat Mission all Updates More than 300 Indians reach Chennai from London

वंदे भारत अभियानः लंदन से 300 से ज्यादा भारतीय चेन्नई पहुंचे, 300 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया विमान अमेरिका से रवाना

Fri, 15 May 2020 05:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission all Updates More than 300 Indians reach Chennai from London
एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू बंद के बीच विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए शुरू किए गए 'वंदे भारत अभियान' के तहत शुक्रवार को 333 लोगों को लंदन से चेन्नई लाया गया। ये सभी एयर इंडिया के विमान से यहां पहुंचे। 300 भारतीय नागरिकों के साथ एयर इंडिया का विशेष विमान अमेरिका से रवाना हो चुका है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि स्वेदश लौटने वालों में तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथानवास भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लौटने वालों में 202 पुरुष, 126 महिलाएं, पांच नवजात शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में फंसे लोगों को अब तक नौ विमानों से लाया गया है। कल रात फिलीपींस की राजधानी मनीला से कुल 167 यात्रियों को लेकर विमान यहां पहुंचा। इन यात्रियों में 110 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यात्रियों की कोरोना वायरस जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और इन्हें विभिन्न होटलों और शैक्षणिक संस्थानों में रखा गया है। नौ मई से अब तक लौटे 1,700 यात्रियों में से नौ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

300 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया विमान अमेरिका से रवाना

अमेरिका में फंसे तीन सौ से अधिक भारतीय नागरिक विशेष विमान से भारत लौट रहे हैं। जिनमें संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल हैं। अमेरिका से छठी और न्यू जर्सी शहर से दूसरी उड़ान से भारत वापस आ रहे यात्रियों को नई दिल्ली और हैदराबाद ले जाया जाएगा।



भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया ने अमेरिका और भारत के बीच नौ से 15 मई तक सात गैर-निर्धारित वाणज्यिक उड़ानें तय की थीं। न्यू जर्सी के नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली/हैदराबाद जाने वाले, एअर इंडिया के विमान ने तीन सौ से अधिक यात्रियों के साथ 14 मई को उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed