फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   Vande Bharat Mission all Updates About 1500 Indians evacuated from Maldives

वंदे भारत अभियानः ओमान से 183 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान केरल के लिए रवाना

Sun, 17 May 2020 05:52 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission all Updates About 1500 Indians evacuated from Maldives
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सरकार 'वंदे भारत अभियान' के तहत वापस ला रही है। एयर इंडिया के विशेष विमान से भारतीय स्वदेश लौट रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, समुद्र के रास्ते भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस 'जलाश्व' और 'मगर' लगातार भारतीयों को वापस लाने में जुटे हैं। आज ओमान से 183 यात्रियों के साथ एयर इंडिया का एक विशेष विमान केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों के कारण मालदीव में फंसे करीब 1,500 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है जिनमें गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यहां इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वंदे भारत मिशन’ के तहत नौसेना के जहाजों से फंसे हुए भारतीयों को निकाला गया। भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए सात मई को यह अभियान शुरू किया था।

कुल 6527 भारतीयों को निकाला गया
अभियान के पहले चरण के तहत सरकार ने खाड़ी क्षेत्र और अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपीन, बांग्लादेश, मलेशिया और मालदीव जैसे देशों से कुल 6,527 भारतीयों को निकाला। उच्चायोग ने यहां एक ट्वीट में कहा कि यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि 22 राज्यों के 1488 भारतीयों को मालदीव से निकाला गया है जिनमें 205 महिलाएं, 133 गर्भवती महिलाएं/चिकित्सा मामले और 38 बच्चे शामिल हैं। 

आने वाले सप्ताहों में हवाई मार्ग से विभिन्न शहरों तक और जहाजों से तमिलनाडु तक लोगों को पहुंचाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उसने एक अन्य ट्वीट किया, माले से भारतीयों को लेकर जाने वाले विमान के 22 मई को बंगलूरू और 23 मई को दिल्ली की उड़ान भरने का कार्यक्रम है।


बंगलूरू जाने वाले विमान में कर्नाटक के निवासी तथा सीमित संख्या में तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश में रहने वाले भारतीय होंगे। दिल्ली जाने वाले विमान में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में रहने वाले भारतीय सवार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed