फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   Over lakh lakh Indians returned to India after launch of Vande Bharat mission

वंदे भारत मिशन : अब तक वापस लाए गए विदेश में फंसे 1.07 लाख से ज्यादा भारतीय

Thu, 04 Jun 2020 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Jun 2020 09:33 PM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन के तहत अभी तक 1.07 लाख से ज्यादा भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है। यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी। 

विज्ञापन
Over lakh lakh Indians returned to India after launch of Vande Bharat mission
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से वापस लाए गए भारतीय (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंत्रालय ने कहा कि 13 जून को इस अभियान का दूसरा चरण समाप्त हो रहा है और सरकार ने मिशन के तीसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नौसेना भी इसमें सहयोग कर रही है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'इस अभियान के दूसरे चरण में 31 देशों में फंसे लगभग 38 हजार लोगों को 337 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से देश वापस लाने की योजना है।'
विज्ञापन


वंदे भारत मिशन का पहला चरण सात मई को शुरू हुआ था जो 15 मई तक चला था। पहले चरण में 12 देशों से कीरब 15 हजार भारतीयों को वापस लाया गया था। इसके बाद 17 मई से दूसरा चरण शुरू हुआ था। पहले इसकी सीमा 22 मई तय की गई थी, जिसे बढ़ा कर 13 जून तक कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन के दूसरे चरण में एयर इंडिया अभी तक 103 उड़ानों का संचालन कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा,  इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने भी श्रीलंका और मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम किया है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, वंदे भारत मिशन की शुरुआत यानी सात मई से अब तक कुल 454 उड़ानों का संचालन किया जा चुका है, इनमें विदेशी उड़ानें भी शामिल हैं। अभी तक एक लाख सात हजार 123 भारतीय नागरिक देश वापस लौट चुके हैं।  


भारत वापस आने वालों में 17,485 प्रवासी मजदूर हैं, 11.511 छात्र हैं और 5,633 पेशेवर हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों के देश वापस लौटने के लिए अब तक कुल तीन लाख 48 हजार 565 आवेदन आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed