{"_id":"5ec0fe12748cf46a0809c569","slug":"operation-samudra-setu-ins-jalashwa-carrying-588-indians-from-male-maldives-to-kochi-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Samudra Setu: मालदीव से नौसैनिक पोत आईएनएस जलाश्व से कोच्चि पहुंचे 588 भारतीय नागरिक","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
Operation Samudra Setu: मालदीव से नौसैनिक पोत आईएनएस जलाश्व से कोच्चि पहुंचे 588 भारतीय नागरिक
Sun, 17 May 2020 02:34 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस जलाश्व
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन समुद्र सेतु और वंदे भारत मिशन चला रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत मालदीव में फंसे हुए 580 से अधिक भारतीय नागरिक रविवार को आईएनएस जलाश्व नौसैनिक पोत में सवार होकर कोच्चि पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि ये नागरिक भारत सरकार के ऑपरेशन समुद्र सेतु के दूसरे चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस जलाश्व में मालदीव से सवार हुए 588 भारतीय रविवार को सुबह 11:30 बजे कोच्चि बंदरगाह पर उतरे।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक मालदीव से यहां पहुंचे भारतीयों के तीसरे समूह में केरल के 568 लोग, तमिलनाडु के 15, तेलंगाना के तीन और लक्षद्वीप के दो लोग शामिल हैं। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत यह तीसरा नौसैनिक पोत है जो कोच्चि पहुंचा है।
विज्ञापन
इससे पहले 10 मई को मालदीव से 698 भारतीय नौसेना के जहाज में सवार होकर यहां पहुंचे थे। दो दिन बाद, नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीय नागरिकों को लेकर यहां पहुंचा था।
आईएनएस जलाश्व शनिवार सुबह मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर निकला था। इस दौरान वहां भारत के उच्चायोग ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने के लिए मालदीव की सरकार का आभार व्यक्त किया।