{"_id":"5ec3d3e11d518e02cc3b9c14","slug":"more-than-2200-indians-stranded-in-britain-brought-back-in-first-phase-of-vande-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से वापस लाए गए 2288 भारतीय, ओसीआई कार्ड धारक छात्रों ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
ब्रिटेन से वापस लाए गए 2288 भारतीय, ओसीआई कार्ड धारक छात्रों ने लगाई मदद की गुहार
Tue, 19 May 2020 06:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 19 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से वापस लाए गए भारतीय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक की वजह से ब्रिटेन में फंसे करीब 2,200 भारतीयों को वंदे भारत मिशन के पहले चरण में स्वदेश लाया गया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में दी गई। भारत सरकार द्वारा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू अब तक के सबसे बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया की पहली उड़ान का परिचालन आठ मई को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मुंबई के बीच किया गया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारतीय छात्रों और पर्यटकों को लेकर ब्रिटेन से भारत के विभिन्न शहरों के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ। भारत की सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया के विमान ब्रिटेन से भारतीयों को लेकर मुंबई, नयी दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई और अहमदाबाद रवाना हुए। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया, 'हमने 17 मई तक एयर इंडिया की आठ उड़ानों से ब्रिटेन में फंसे 2,288 भारतीयों को वापस भेजा है। भारतीयों की वापसी के लिए यह मिशन जारी रहेगा।'
विज्ञापन
बता दें कि कोविड-19 की वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर लगी रोक के चलते फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत ने अबतक के सबसे बड़े वापसी अभियान वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। भारतीयों को वापस लाने के अभियान का दूसरा चरण प्रक्रियागत है। इस बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना होने वाले विमान में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुई रुचि घनश्याम भी होंगी।
विज्ञापन