{"_id":"5ee7fd4d8ebc3e42f0553b9f","slug":"hardeep-singh-puri-says-more-vande-bharat-evacuation-flights-from-gulf-countries-africa-singapore-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या: हरदीप सिंह पुरी","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या: हरदीप सिंह पुरी
Tue, 16 Jun 2020 04:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी, नागरिक उड्डयन मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन में अभी तक संचालित की जा रही उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह फैसला विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की ओर से देश वापसी के लिए आवेदनों की बढ़ती संख्या के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने 'वंदे भारत मिशन' के तहत खाड़ी देशों, अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या को और बढ़ाने का फैसला किया है। लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ने गत छह मई से वंदे भारत अभियान के तहत विशेष उड़ानों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
पुरी ने ट्वीट किया कि नागरिक उड्डयन सचिव, एअर इंडिया सीएमडी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संचालन समीक्षा के मद्देनजर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
वहीं विमानन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशी एयरलाइंस ने 870 चार्टर्ड उड़ानों का संचालन किया है। इस विमान के द्वारा लॉकडाउन के दौरान दूसरे देशों में फंसे हुए दो लाख यात्रियों को भारत लाया गया। डीजीसीए के इस मानवीय कदम से प्रवासी यात्रियों को काफी मदद मिली।
बता दें कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्री विमानों को क्रमशः 23 मार्च और 25 मार्च को निलंबित कर दिया था। हालांकि लॉकडाउन में कुछ छूट होने के बाद 25 मई को घरेलू यात्री सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया जबकि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं अभी भी निलंबित हैं।