फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   176 Indian citizens from Bahrain Oman complete quarantine at Naval Base in Kochi

बहरीन और ओमान से लौटे 176 भारतीयों ने कोच्चि के नौसेना बेस पर पूरा किया क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
176 Indian citizens from Bahrain Oman complete quarantine at Naval Base in Kochi
प्रवासी भारतीय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बहरीन व ओमान से लौटे 176 भारतीय नागरिकों ने कोच्चि के नौसेना बेस पर आज अपना क्वारांटीन पूरा कर लिया। पिछले दो सप्ताहों के लिए दक्षिणी नौसेना कमान कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) के निवासी अब वापस देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


सीसीसी में उनके ठहराव के दौरान, अन्य मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त उन्हें सभी प्रकार के भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता किट, निगरानीयुक्त चिकित्सा देखभाल, वाईफाई एवं टेलीफोन की सुविधाएं, नया बीएसएनएल सिम कार्ड तथा करेंसी एक्सचेंज की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सभी निवासियों को उनके ठहराव के दौरान आरटी-पीसीआर परीक्षणों से गुजरना पड़ा तथा डिस्चार्ज किए जाने से पूर्व वे नेगेटिव पाए गए।
विज्ञापन


ओमान से आए 49 भारतीय आज सीसीसी से रवाना होने वाले अंतिम लोग थे, जबकि बहरीन से आए 127 भारतीय एक और दो जून के बीच भारतीय नौसेना फैसिलिटी से जा चुके थे। 200 बेड क्षमता के साथ कोच्चि स्थित नौसेना के क्वारांटीन सुविधा केंद्र की स्थापना मार्च 2020 में की गई थी और अब यह छुटटी के बाद ड्यूटी पर कोच्चि लौटने वाले नौसेना के जवानों के लिए एक ट्रांजिट क्वारंटीन कैंप के रूप में काम कर रहा है। इसे कम समय के नोटिस पर बहरीन एवं ओमान से आने वाले कार्मिकों की सुविधा के लिए संशोधित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैंप का प्रबंधन नौसेना के प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं दक्षिणी नौसेना कमान में स्कूल ऑफ नेवल एयरमेन (एसएफएनए) के कार्मिकों द्वारा किया जाता है। भारतीय नौसेना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्र की सहायता करने का हर संभव प्रयास किया है और यह लगातार हर काम देश के नाम को समर्पित करने की दिशा में अपने संकल्प को पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed