बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
27 November Audio Bulletin: Metro not enter Delhi from NCR cities
आज की बड़ी खबरें

27 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

27 November 2020

Play
2:9
27 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी दिल्ली पुलिस ने आखिरकार प्रदर्शन रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दे दी है। बता दें कि किसान सिंधु बॉर्डर से दिल्ली आ सकेंगे, इस दौरान पुलिस की टीम उनके साथ ही रहेगी 2.कंगना की HC में बड़ी जीत, बीएमसी को देना होगा दफ्तर तोड़ने का हर्जाना बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पाली हिल स्थित दफ्तर को तोड़े जाने संबंधित मामले पर हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक कंगना के दफ्तर में हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा 3.रूस की अमेरिकी नौसेना को  दी धमकी रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी नौसेना लगातार उसके समुद्री इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रही है। रूस ने अमेरिकी नौसेना को धमकी देते हुए कहा है कि उसके समुद्री इलाके में घुसने वाले अमेरिका के जहाज को वो तबाह कर देगा। 4.लालू यादव को फिर नहीं मिली जमानत चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय में एक बार फिर सुनवाई टल गई है।बता दें कि अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। 5.Delhi Metro: एनसीआर के शहरों से दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रवेश नहीं करेगी मेट्रो, दिल्ली चलो मार्च के कारण लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन एनसीआर के शहरों से दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी। हालांकि, दिल्ली से एनसीआर जाने वाली ट्रेनें चलती रहेंगी। 6.बड़ा फैसला: मातृभाषा में होगी IIT, NIT में पढ़ाई, अगले सत्र से नियम लागू गुरुवार 26 नवंबर को शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने प्रेस बयान में कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी पढ़ाए जाएंगे। 7.अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग-29K विमान  भारतीय नौसेना का एक ट्रेनर प्लेन मिग-29 कल शाम को अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.बता दें  ये हादसा अरब सागर के ऊपर उड़ान भरने के दौरान हुआ. सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम ने एक पायलट का बचा लिया गया, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी 8.जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।शुक्रवार को संघ शासित प्रदेश के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाक सेना ने गोलाबारी की। इसमें दो जवान शहीद हो गए। 9.बंगाल: टीएमसी के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस केवरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 10.SC ने राजकोट के अस्पताल में आग पर लिया संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गुजरात के राजकोट के एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से पांच मरीजों की मौत पर संज्ञान लिया है। तो वहीं अदालत ने देशभर में कोरोना के हालात को लेकर  जताई नाराजगी  

27 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed