बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
19 October Audio Bulletin: ED's interrogation of Farooq in JKCA money embezzlement case
आज की बड़ी खबरें

19 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

19 October 2020

Play
1:55
19 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा माने जाते हैं अहम पड़ाव- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा माने जाते हैं अहम पड़ाव 2.जेकेसीए धन गबन मामले में फारूक से ईडी की पूछताछ जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में पैसों की गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। 3.नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है। 4.कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को  कहा आइटम मध्यप्रदेश में 25 से ज्यादा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं।  तो वहीं उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया। 5.मध्यप्रदेश: कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर घमासान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती पर दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश में  सोमवार को कमलनाथ के बयान के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौन धरने पर बैठे।  6.22 अक्तूबर से गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना हटाने के लिए शुरू होगा आंदोलन 22 अक्तूबर को गिलगित-बालटिस्तान में पाकिस्तान प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग जुटकर यहां से पाकिस्तानी सेना को हटाने के लिए आंदोलन करेंगे। 7.पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को कराची में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इमरान खान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में मरियम नवाज ने भाग लिया था।  8.जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया। 9.राजस्थान: घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म राजस्थान के जालोर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले दो  बहनों को अगवा कर के सुनसान जगह पर दुष्कर्म  किया फिर उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया।  10.बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र की पेशी बलिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धीरेंद्र को यूपी एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया था।  

19 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed