बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
18 December Audio Bulletin: Will win war through indigenous weapons in future: Gen Bipin Rawat
आज की बड़ी खबरें

18 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

18 December 2020

Play
2:2
18 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 सुंदरलाल बहुगुणा ने किया आंदोलनकारी किसानों का समर्थन केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 23वां दिन हैं ऐसे में चिपको आंदोलन में नई क्रांति लाने वाले नेता सुंदरलाल बहुगुणा भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह अन्नदाताओं की मांगों का समर्थन करते हैं। 2 चुनाव से ठीक पहले टीएमसी में भगदड़ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में हलचल मच गई है. शुक्रवार को पार्टी के एक और विधायक शीलभद्र दत्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. आपको बता दें कि शीलभद्र दत्ता 24 परगना जिले के बैरकपुर से विधायक हैं. 3 मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बोले- हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को विवादित बियान दिया उन्होंने कहा  कि जो लोग यह नारा लगा रहे थे कि 'तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा', उन्हें हमारा जवाब है-'हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा।' 4 आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में लहराए भाजपा के कथित घोटाले के बैनर आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र के दूसरे दिन भी इसकी शुरुआत हंगामेदार रही। कार्रवाई शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर नगर निगम में 2500 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए सदन में बैनर लहराए। 5 सीडीएस रावत बोले- भविष्य में जंग होने पर हम स्वदेशी हथियारों से चटाएंगे दुश्मनों को धूल चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भविष्य में होने वाली जंग को भारत स्वदेशी हथियारों से लड़ेगा और दुश्मनों को हराएगा।  6 वाराणसीः प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन देने के आरोप में चार हिरासत में ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री की वेबसाइट ओएलएक्स पर वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की बिक्री का विज्ञापन पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है । 7 बिहार: 'फेसबुक क्वीन' किरण यादव गिरफ्तार बिहार की किरण यादव अक्सर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती रहती हैं। उन्हें अब राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की किरण पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। 8 लखनऊ: चिनहट के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चिनहट मटियारी में शुक्रवार सुबह एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है । ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  9 सुप्रीम कोर्ट की अवमानना: कुणाल कामरा और रचिता तनेजा को नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत के खिलाफ कथित अवमाननाजनक ट्वीट करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा और कॉमिक आर्टिस्ट रचिता तनेजा को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 10 नौसेना को हिंद महासागर में दिखा पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस ताबुक हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने यहां पर पाकिस्तान नौसेना के जंगी जहाज पीएनएस ताबुक की आवाजाही को ट्रैक किया है, जो रोमानिया से होते हुए पाकिस्तान जा रहा था।  

18 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed