बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
07 January Audio Bulletin: Prime Minister Narendra Modi inaugurated the Western Dedicated Freight Corridor.
आज की बड़ी खबरें

07 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

7 January 2021

Play
2:48
07 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इस 306 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी-मदार रेलखंड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया गया है.इस दौरान इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलने वाली दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई 2 किसान आंदोलन में कोरोना को लेकर SC ने जताई चिंता किसान आंदोलन में कोरोना के हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है.सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या प्रदर्शनकारी किसान कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ एहतियाती कदम उठा रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि किसानों का प्रदर्शन पिछले साल की शुरुआत में निजामुद्दीन में तबलीगी जमात जैसी स्थिति को जन्म दे सकता है. 3 जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह स्थानों पर चल रही एनआईए की छापेमारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एनआईए की यह कार्रवाई मादक पदार्थों और हथियारों के मामले में की जा रही है। 4 अमेरिका के वॉशिंगटन में जमकर हुआ बवाल अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। तो वहीं अमेरिका के वाशिंगटन में 15 दिन की पब्लिक इमरजेंसी लगा दी है 5 अमेरिका में हिंसा : ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम ने ब्लॉक किए ट्रंप के अकाउंट अमेरिका में हो रही खूनी झड़पों के बीच सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनियां ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के अकाउंट बंद कर दिए हैं। 6 सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को गुरुवार को कोलकाता के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बता दें उन्हें शनिवार को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था 7 बिहार : मुजफ्फरपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से हैवानियत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है 8 हिमाचल में जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में खुल सकते हैं स्कूल देश के कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद अब हिमाचल सरकार ने भी इस बाबत विचार करना शुरू कर दिया है। तो वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। 9 कोरोना वायरस: दक्षिण अफ्रीका में बेकाबू हो रहे हालात, ताबूतों की पड़ रही कमी दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हालत यहां तक पहुंच गई है कि मृतकों की बढ़ती संख्या के कारण ताबूतों की कमी पड़ने लगी है। यहां कोरोना से होने वाली मौतें 120 फीसदी बढ़ गई हैं। 10 42 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों पर डटे किसान बृहस्पतिवार को केएमपी पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और पलवल से करीब 4500 हजार ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों के साथ रवाना होंगे। बता दें 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का किसान, इसे रिहर्सल बता रहे हैं।   

07 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed