बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 27 October Latest Khabar Uttar Pradesh pradhan mantri svanidhi yojana pm modi talk with up street vendors Allahabad High court Cow slaughter law amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 27 Oct: चंद मिनटों में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

27 October 2020

Play
2:49
Uttar Pradesh News Today 27 Oct: आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़। मॉर्निंग बुलेटिन में आपके सामने पेश हैं यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।  1. पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से आज बात करेंगे मोदी, यूपी बना योजना लागू करने वाला पहला राज्य लॉकडाउन से प्रभावित पटरी व्यवसायियों यानी स्ट्रीट वेंडर्स की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि’ योजना शुरू की, जिसका क्रियान्वयन करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकायों के लाभार्थियों से ‘वर्चुअल’ संवाद के जरिए संबोधित करेंगे। नगर विकास विभाग के मुताबिक, लॉकडाउन से बर्बाद हो चुके स्ट्रीट वेंडरों के कारोबार को दोबारा शुरू करने के लिए यह योजना एक जून को शुरू की गई। तबसे अब 7 लाख से अधिक वेंडरों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 6 लाख 40 हजार आवेदन ऑनलाइन मिले। इनमें 3 लाख 62 हजार आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं और 2 लाख 59 हजार वेंडरों को ऋण भी दे दिया गया है। नगर विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में यूपी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से सीधे संवाद करने का फैसला किया है। 2. यूपी में निर्दोष लोगों के खिलाफ हो रहा है गोहत्या कानून का दुरुपयोग: इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में गोवध संरक्षण कानून का निर्दोष लोगों के खिलाफ दुरुपयोग हो रहा है। जब कभी कोई मांस बरामद होता है तो उसे फारेंसिक लैब में जांच कराए बिना गोमांस करार दे दिया जाता है और निर्दोष व्यक्ति को उस अपराध के लिए जेल भेज दिया जाता है, जो शायद उसने किया ही नहीं है। अदालत ने प्रदेश में छुट्टा जानवरों की देखभाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में गोवध अधिनियम को उसकी सही भावना के साथ लागू करने की आवश्यकता है। गोवध कानून के तहत जेल में बंद रामू उर्फ रहीमुद्दीन के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने यह टिप्पणी की। 3. हाथरस कांड: सीबीआई की टीम ने घटनास्थल से लिए मिट्टी के नमूने, कई लोगों से की पूछताछ हाथरस कांड में बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की तहकीकात जारी है। सीबीआई फिर घटनास्थल पर गई और वहां से मिट्टी के नमूने अपने कब्जे में लिए। टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सीबीआई की टीम गांव तो नहीं गई, लेकिन घटनास्थल पर गई थी।  4. मथुराः एक्सल गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो लाख का इनामी बदमाश अमित बावरिया ढेर मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के पास एसटीएफ-पुलिस और एक्सल गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो लाख के इनामी बदमाश अमित बावरिया को ढेर कर दिया। मुठभेड़ उस समय हुई, जब चार बदमाश अर्टिगा कार के साथ सर्विस रोड पर थे। सूचना पर एसटीएफ नोएडा और थाना नौहझील पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर बदमाश अमित को ढेर कर दिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। 5. जौनपुर: सीमा द्विवेदी को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, तीन बार रह चुकी हैं विधायक जौनपुर जनपद की दो सीटों से तीन बार विधायक रह चुकीं और केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की निदेशक सीमा द्विवेदी को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर के सुजानगंज ब्लॉक अंतर्गत अचकारी गांव निवासी सीमा द्विवेदी तीन बार भाजपा से विधायक रही हैं। 

Uttar Pradesh News Today 27 Oct: चंद मिनटों में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed