बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 2 November Latest Khabar Uttar Pradesh lucknow airport handover to adani group taj mahal ticket black marketing amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 2 Nov: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

2 November 2020

Play
3:7
Uttar Pradesh News Today 2 Nov: अमर उजाला आवाज़ में आपका स्वागत है। मॉर्निंग बुलेटिन में हम आपके लिए लेकर आए हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  1. आज से अडाणी समूह के हाथों में लखनऊ एयरपोर्ट, 50 साल के लिए सौंपी गई कमान यात्री सुविधाओं से लेकर राजस्व तक में मुकाम हासिल करने वाला लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आज से निजी हाथों में चला गया। अब अडाणी ग्रुप इसके विकास, प्रबंधन और वित्तीय मामलों के फैसले लेगा। 31 अक्टूबर को दिल्ली से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की टीम तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ पहुंची थी। आपको बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट की कमान अडाणी समूह को 50 साल के लिए सौंपी गई है।  2. बहराइच में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 10 घायल उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। 3. हाथरस कांडः आज हाईकोर्ट में तारीख, पर शामिल नहीं होगा बिटिया का परिवार हाथरस के बिटिया प्रकरण में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई के लिए दो नबंवर की तारीख लगी हुई है। न्यायालय की कार्यवाही पर सभी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, बिटिया का परिवार और हाथरस के स्थानीय अफसर इस तारीख में शामिल नहीं होंगे। इस तारीख पर शासन स्तर से ही अफसर पहुंच सकते हैं। फिलहाल, जिले भर के लोगों की निगाहें न्यायालय की सुनवाई पर लगी हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस मामले में अब क्या नया सामने आएगा? 4. दीपावली की सौगात देने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कोरोना काल में तैयार 400 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को दीपावली पर सौगात देने के लिए 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कोरोना काल में तैयार हो चुकी करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी है। 5. अफगानी महिला से मारपीट, साथियों ने कार से फेंका, अधिकारियों ने दिल्ली भिजवाया ऋषिकेश घूमने के बाद कार से दिल्ली लौट रही विदेशी महिला से उसके साथियों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर साथियों ने उसे मेरठ में सिवाया गांव के सामने गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आला उच्च अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी के साथ दिल्ली भेज दिया। 6. ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी, एक युवक गिरफ्तार आगरा में ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मलको गली से एक युवक को गिरफ्तार किया। वह 50 रुपये वाला टिकट 150 तक में और 200 वाला 400 रुपये तक में बेच रहा था। ताज पर टिकट न मिलने से मासूस सैलानी उससे टिकट खरीदने के लिए मजबूर थे। दरअसल, ताजमहल में रोजाना 5 हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति है। पर्यटकों की संख्या निर्धारित किए जाने का फायदा लपके उठा रहे हैं। पर्यटन थाना प्रभारी इकबाल हैदर ने बताया कि पश्चिमी गेट के पास सलमान को टिकट का प्रिंट बेचते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

Uttar Pradesh News Today 2 Nov: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed