फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miguel Uribe Turbay: कौन हैं कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे? जिन पर हुआ जानलेवा हमला

Sun, 08 Jun 2025 09:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

Who is Miguel Uribe Turbay : कोलंबिया में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले 39 वर्षीय युवा प्रत्याशी मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उरीबे को राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Colombia Attack: Who is Presidential Pre-Candidate Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota Rally
मिगुएल उरीबे टर्बे पर हमला - फोटो : X/@MiguelUribeT
loader
कोलंबिया के दक्षिणपंथी सीनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे को शनिवार (7 जून) को राजधानी बोगोटा में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई। इस जानलेवा हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मिगुएल उरीबे टर्बे 2026 के चुनावों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं। गोलीबारी की जांच कर रहे अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि सीनेटर को हमले में दो गोलियां लगीं। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। कार्यालय के बयान के मुताबिक, घटनास्थल पर एक 15 वर्षीय लड़के को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोलंबिया की सरकार ने जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम की पेशकश की है।

हमला शाम पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास हुआ। उन पर उस वक्त गोली चलाई गई, जब देश के विपक्षी दल सेंट्रो डेमोक्रेटिको पार्टी के उम्मीदवार उरीबे टर्बे राजधानी के मॉडेलिया में एक मंच से समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन पर कई गोलियां चलाई गईं। गोलियां सीनेटर की पीठ और कथित तौर पर सिर में भी लगीं। हमले के बाद वे तुरंत बेहोश हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पास के क्लिनिक में ले जाया गया। कोलंबियाई पुलिस प्रमुख जनरल कार्लोस ट्रियाना ने बताया कि हमले के समय उरीबे टर्बे के साथ काउंसिलमैन एंड्रेस बैरियोस और 20 अन्य लोग थे।

यह भी पढ़ें- Miguel Uribe shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मिगुएल की पत्नी ने उनके 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट के जरिए समर्थकों से दुआ करने को कहा। उन्होंने लिखा, 'मैं मारिया क्लाउडिया तराजोना, मिगुएल की पत्नी हूं। मिगुएल जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आइए हम ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों के हाथों का मार्गदर्शन करें। मैं सभी से मिगुएल के जिंदगी के लिए प्रार्थना करने की अपील करती हूं। मुझे ईश्वर पर पूरा विश्वास है।'
Colombia Attack: Who is Presidential Pre-Candidate Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota Rally
Miguel Uribe Turbay - फोटो : Amar Ujala

संदिग्ध बंदूकधारी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया
बोगोटा के मेयर कार्लोस फर्नांडो गैलन ने पुष्टि की कि संदिग्ध बंदूकधारी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि हमलावर को हिरासत में लेने के लिए सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। देश के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बाद में घोषणा की कि हमले की साजिशकर्ता और हमलावर की मदद करने वालों की पहचान करने वाली जानकारी के लिए तीन बिलियन कोलंबियाई पेसो का इनाम दिया जाएगा। हमला फोंटिबोन नेबरहुड के एक पार्क में हुआ। हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें पीछे से गोली मारी।

Colombia Attack: Who is Presidential Pre-Candidate Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota Rally
Miguel Uribe - फोटो : X/@MiguelUribeT

लोकतंत्र पर हमला, देश में नाराजगी
घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसकी तुलना कोलंबिया के हिंसक राजनीतिक अतीत से की जा रही है। देश ने 20वीं सदी के अंत में लुइस कार्लोस गैलन और कार्लोस पिजारो सहित कई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्तियों की हत्याओं को झेला है। कई राजनीतिक नेताओं ने उस युग की वापसी पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Colombia Attack: Who is Presidential Pre-Candidate Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota Rally
Miguel Uribe Turbay - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने उरीबे टर्बे के साथ एकजुटता जताई और कहा कि राजनीतिक हिंसा को फिर कभी कोलंबिया की वास्तविकता का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने उरीबे टर्बे को एक राष्ट्रीय आशा करार दिया और मामले की गंभीरता के साथ जांच का आग्रह किया। विदेश मंत्री लौरा साराबिया और पूर्व राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई। उन्होंने गोलीबारी को देश और उसके लोकतंत्र पर हमला करार दिया। सरकार ने 2026 के चुनावों से पहले सभी राजनीतिक उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का वादा भी किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 'एक्स' पर कहा कि 'अमेरिका सीनेटर मिगुएल उरीबे की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करता है।' उन्होंने राष्ट्रपति पेट्रो से भड़काऊ बयानबाजी को कम करने और कोलंबियाई अधिकारियों की रक्षा करने का आग्रह किया। रुबियो ने कहा, 'यह लोकतंत्र के लिए एक सीधा खतरा है और कोलंबियाई सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से आने वाली हिंसक वामपंथी बयानबाजी का परिणाम है।'

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह या औचित्य नहीं है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने कहा कि हम सभी प्रकार की हिंसा और असहिष्णुता की निंदा करते हैं। दोनों राष्ट्रपतियों ने सीनेटर के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

विज्ञापन
Colombia Attack: Who is Presidential Pre-Candidate Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota Rally
Miguel Uribe - फोटो : X/@MiguelUribeT

मिगुएल उरीबे टर्बे कौन हैं?

39 साल के मिगुएल उरीबे टर्बे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं। वे विपक्षी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के एक प्रमुख सदस्य हैं। पार्टी का गठन पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने की थी। हालांकि, दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। वह कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सेसर टर्बे के पोते और पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं, जिनकी 1991 में पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल की ओर से अपहरण किए जाने के बाद हत्या कर दी गई थी। उन्हें बचाने के लिए एक ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया नहीं जा सका। मिगुएल उरीबे टर्बे ने कोलंबिया के यूनिवर्सिडैड डी लॉस एंडीज और हार्वर्ड के कैनेडी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। मिगुएल राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के वामपंथी सुधारों के कड़े आलोचक रहे हैं। उन्होंने 2026 के चुनावों से पहले खुद को एक प्रमुख रूढ़िवादी आवाज के रूप में पेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed