दुनियाभर में पर्यटन उद्योग बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से विभिन्न देशों से आए पर्यटकों को लुभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर लग्जरी सुविधाएं बढ़ाई जाती हैं। इस मामले में पहले स्थान पर सिंगापुर का चांगी हवाईअड्डा आ गया है। ये हवाईअड्डा लग्जरी सुविधाओं के मामले में सातवीं बार दुनिया का पहला हवाईअड्डा बना है। वहीं भारत के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने 59वां स्थान हासिल किया है।
{"_id":"5d63a2448ebc3e93c418937d","slug":"singapore-changi-airport-got-number-one-position-in-luxury-facilities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चांगी एयरपोर्ट लगातार सातवीं बार पहले स्थान पर, स्विमिंग पूल से लेकर शॉपिंग मॉल तक मौजूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चांगी एयरपोर्ट लगातार सातवीं बार पहले स्थान पर, स्विमिंग पूल से लेकर शॉपिंग मॉल तक मौजूद
Mon, 26 Aug 2019 02:41 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
चांगी हवाईअड्डा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांगी हवाईअड्डा
- फोटो : social media
चांगी हवाईअड्डा विमानों की आवाजाही से अधिक यहां की सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां एक हाई डेफनिशन वाला मूवी थिएटर है। ये थियेटर यात्रियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। वहीं टर्मिनल एक पर रूफटॉप पूल है। जिसके लिए 13 डॉलर की कीमत चुकानी पड़ती है। इसके साथ ही यहां बार, शॉवर और जकूजी की सुविधाएं भी हैं।
चांगी हवाईअड्डा
- फोटो : social media
हवाईअड्डे के टर्मिनल दो के एक पूरे हिस्से में सूरजमुखी फूलों का गार्डन है। टर्मिनल तीन पर एक खूबसूरत बटरफ्लाई गार्डन है, जहां एक हजार से अधिक तितलियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। पर्यटकों को सबसे पसंद यहां की साफ-सफाई और स्टाफ की योग्यता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई हवाईअड्डा
- फोटो : File photo
भारतीय हवाईअड्डे की बात करें तो दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश में पहला और दुनिया का 12वां सबसे व्यस्ततम विमानतल है। बीते साल यहां से करीब सात करोड़ लोगों ने उड़ान भरी और उतरे थे। आंकड़ों के अनुसार 21 फीसदी घरेलू और 26 फीसदी अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक का भार इसी हवाईअड्डे पर पड़ता है।
विज्ञापन
आईजीआई हवाईअड्डा
- फोटो : File Photo
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन संभालने वाली कंपनी का कहना है कि उसने 13 साल पहले इसे लिया था। तब इस हवाईअड्डे की वर्ल्ड रैंक 101 हुआ करती थी। वर्तमान में हवाईअड्डा इस श्रेणी में सुधार करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है।