{"_id":"574ed9bb4f1c1b156c108b58","slug":"world-s-longest-rail-tunnel-to-be-open-in-switzerland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें
Thu, 02 Jun 2016 05:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
railway tunnel
- फोटो : gottardo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी और सबसे गहरी रेल सुरंग खोली जा रही है। इस सुरंग को बनाने में करीब 20 साल लगे। 57 किलोमीटर लंबी इस दोहरी सुरंग का नाम गोटहार्ड है जो आल्प्स पर्वतों के नीचे से उत्तरी और दक्षिणी यूरोप को तेज गति वाली रेल सेवा से जोड़ेगी।
स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें
2 of 6
- फोटो : gottardo
स्विट्जरलैंड का कहना है कि ये सुरंग यूरोप में मालवाहक परिवहन में क्रांतिकारी कदम होगा। ये रेल लिंक नीदरलैंड्स के रोटरडैम और इटली के गेनोआ को जोड़ेगा।
स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें
3 of 6
- फोटो : gottardo
अभी तक इस मार्ग पर सामान की ढुलाई लाखों ट्रकों से होती रही है, लेकिन अब वो सामान इस सुरंग के जरिए रेल से जा सकेगा। अभी तक दुनिया में सबसे लंबी सुरंग जापान की 53.9 किमी 'सेइकन रेल' सुरंग थी। लेकिन अब ये उपलब्धि गोटहार्ड के नाम हो गई है। फ्रांस और ब्रिटेन को जोड़ने वाली 50.5 किलोमीटर लंबी चैनल सुरंग अब तीसरे स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें
4 of 6
- फोटो : gottardo
गोटहार्ड रेल सुरंग के भव्य उद्घाटन समारोह में स्विस अधिकारियों के साथ साथ जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और इटली के प्रधानमंत्री मैतो रेंजी भी मौजूद रहेंगे। स्विट्जरलैंड के फेडरल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के निदेशक पीटर फ्यूगलिस्टर ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया, "यह स्विस पहचान का हिस्सा है।"
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग, देखें तस्वीरें
5 of 6
railway tunnel
- फोटो : gottardo
गोटहार्ड दुनिया की सबसे गहरी सुरंग है। ये धरातल से 2.3 किलोमीटर नीचे है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक है। इसके ऊपर ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं।गोटहार्ड सुरंग की खुदाई के दौरान इंजीनियरों को 73 विभिन्न प्रकार के पत्थरों की खुदाई करनी पड़ी। इनमें से कुछ ग्रेनाइट की तरह सख्त और कुछ चीनी की तरह मुलायम थे। इस दौरान 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए। आंकड़ों के मुताबिक सुरंग के निर्माण के दौरान नौ मजदूरों की मौत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।