{"_id":"57713f514f1c1b775e79a952","slug":"where-is-hottest-place-on-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?
विवियन कमिंग/ बीबीसी
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
चलिए, आज आपको दुनिया की सबसे गर्म जगह का किस्सा सुनाते हैं। इस जगह का नाम है, 'डानाकिल डिप्रेशन'। ये जगह उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया में है। इसका एक हिस्सा पड़ोसी देश इरीट्रिया से भी मिलता है।
कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?
hottest place
- फोटो : bbc
'डानाकिल डिप्रेशन' को दुनिया की सबसे गर्म जगह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां साल भर औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। धरती पर जो और गर्म जगहें हैं, वहां औसतन इतना तापमान नहीं रहता। कभी-कभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है।
कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?
hottest place
- फोटो : bbc
'डानाकिल डिप्रेशन' में औसत तापमान ही 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है। इसके सिवा यहां बारिश भी बेहद कम होती है। साल भर में केवल 100 से 200 मिलीमीटर बारिश यहां होती है। कोढ़ में खाज जैसा एक पहलू और भी है कि 'डानाकिल डिप्रेशन' समुद्र तल करीब सवा सौ मीटर नीचे है।
यहां के ये हालात इसे रहने के लिए धरती पर सबसे बदतर ठिकाना बना देते हैं।
यहां के ये हालात इसे रहने के लिए धरती पर सबसे बदतर ठिकाना बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?
hottest place
- फोटो : bbc
'डानाकिल डिप्रेशन' में सिर्फ धरती के ऊपर का माहौल ही नहीं खराब है, बल्कि यहां धरती के अंदर भी हलचल मची हुई है। ये वो जगह है जहां पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मिलती हैं। ये वो प्लेट हैं, जिन पर हमारे महाद्वीप और महासागर हैं।
'डानाकिल डिप्रेशन' में जो तीन टेक्टॉनिक प्लेटें हैं वो सालाना एक से दो सेंटीमीटर की दर से एक दूसरे से दूर हो रही हैं। धरती के भीतर मची-इस उथल-पुथल का नतीजा ये कि धरती के भीतर की आग अक्सर यहां बाहर निकल आती है। पिघलता लावा यहां बड़े इलाके में फैला हुआ है। पूरे इलाके में कई ज्वालामुखी हैं जो आग और राख उगलते रहते हैं।
'डानाकिल डिप्रेशन' में जो तीन टेक्टॉनिक प्लेटें हैं वो सालाना एक से दो सेंटीमीटर की दर से एक दूसरे से दूर हो रही हैं। धरती के भीतर मची-इस उथल-पुथल का नतीजा ये कि धरती के भीतर की आग अक्सर यहां बाहर निकल आती है। पिघलता लावा यहां बड़े इलाके में फैला हुआ है। पूरे इलाके में कई ज्वालामुखी हैं जो आग और राख उगलते रहते हैं।
विज्ञापन
कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह ?
hottest place
- फोटो : bbc
जब 'डानाकिल डिप्रेशन' पहुंचेंगे तो आपक लगेगा कि आप धरती पर नहीं, किसी और ग्रह पर पहुंच गए हैं। यहां का मौसम बेहद गर्म और रूखा है। यहां वहां गड़्ढों में पिघलता लावा दिखएगा। आस-पास के इलाकों में लावे के ठंडे होने से बनी चट्टानें और पहाड़ियां दिखेंगी।
चूंकि यहां अंदर धरती में आग लगी हुई है। इसलिए 'डानाकिल डिप्रेशन' में गर्म पानी के कई सोते हैं, झरने हैं। पानी बाहर आते ही भयंकर गर्मी में सूख जाता है। इसलिए इस इलाके में नमक की कई खदानें भी हैं।
चूंकि यहां अंदर धरती में आग लगी हुई है। इसलिए 'डानाकिल डिप्रेशन' में गर्म पानी के कई सोते हैं, झरने हैं। पानी बाहर आते ही भयंकर गर्मी में सूख जाता है। इसलिए इस इलाके में नमक की कई खदानें भी हैं।