{"_id":"58b35e274f1c1bbd56831347","slug":"stunning-pictures-of-solar-eclipse-in-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें देखकर बोलेंगे वाह!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें देखकर बोलेंगे वाह!
Mon, 27 Feb 2017 04:30 AM IST
एजेंसी/ सरमेंटो (अर्जेंटीना)
एजेंसी/ सरमेंटो (अर्जेंटीना)
Updated Mon, 27 Feb 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खगोल शास्त्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। रविवार को चंद्रमा जब सूर्य के सामने से गुजरा तो सूर्य ग्रहण के रूप में एक शानदार आग का छल्ला दिखाई पड़ा। सबसे पहले इसे अर्जेंटीना के खगोलविदों और लोगों ने देखा। सूर्य ग्रहण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ा।
2 of 4
- फोटो : Reuters
लोगों ने इसे विशेष दूरबीनों, सुरक्षित चश्मों, और कार्डबोर्ड के जरिये देखा। चंद्रमा जब अपने पथ पर आगे बढ़ रहा था तो थोड़ी देर के लिए सूर्य लगभग छुप गया। सूर्य ग्रहण जब अपने चरम पर था तब चंद्रमा सूर्य के ठीक बीचोबीच आ गया और एक शानदार रोशनी का छल्ला बन गया, जिसके किनारों से प्रकाश निकल रहा था। यह ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, अंगोला, जांबिया और कांगो गणराज्य के 100 किलोमीटर के दायरे में देखा गया।
3 of 4
- फोटो : dailymail
करीब 100 से ज्यादा खगोलविद अर्जेंटीना के सरमेंटो शहर में सुबह ही जमा हो गए थे, जहां ग्रहण के सबसे ज्यादा दिखाई देने की उम्मीद थी। स्पेन के बार्सिलोना से खास कर ग्रहण देखने आए जोसेप मैसेल्स रोमन ने कहा कि मैंने पहले ही छह ग्रहण देखे हैं और सभी एक दूसरे से भिन्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : Reuters
एस्ट्रोनोमिकल सोसाइटी ऑफ साउथ अफ्रीका के मुताबिक इस ग्रहण को पिनहोल प्रोजेक्टर से सुरक्षित तरीके से देखा जा सकता था। विशेषज्ञों ने बताया कि जैसे ही दिन में अंधेरा छाया पशु-पक्षी रात समझकर रूटीन के हिसाब से अपने-अपने घरों में चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।