तुर्की में तख्तापलट करने के सेना के प्रयासों को आम जनता और पुलिस ने शनिवार को नाकाम कर दिया। हालांकि सरकार और सेना के बीच भिड़ंत में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन हजार से ज्यादा बागी सैनिक गिरफ्तार किए गए हैं। तख्तापलट का समर्थन कर रहे करीब 100 सैनिकों ने इस्तांबुल में बोसफोरस पुल पर आत्मसमर्पण कर दिया। यह पुल सारी रात इन सैनिकों के कब्जे में रहा था।
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों के बीच मचा कोलाहल, सड़कें बनीं युद्ध का मैदान, तस्वीरें
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों में शामिल करीब 50 जवानों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन लोगों ने इस्तांबुल स्थित बॉसपोरस पुल पर कब्जा जमा रखा था। मुल्क के सरकारी टीवी में ये लोग सिर पर हाथों को सर रखकर आत्मसमर्पण करते दिखे। राजधानी अंकारा में रात भर जारी रही झड़पों में 250 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर आम नागिरक हैं। वहीं, 2839 लोग गिरफ्तार बताए जा रहे हैं।
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों के बीच मचा कोलाहल, सड़कें बनीं युद्ध का मैदान, तस्वीरें
इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन ने स्थिति को सरकार के नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इस रक्तपात का बदला लिया जाएगा और दोषी सैनिकों को कड़ी सजा मिलेगी। देश के मुख्य विपक्षी दलों ने भी सरकार को उखाड़ फेंकने की इस कोशिश की कड़ी निंदा की है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात आर्मी के विमान और टैंकर राजधानी अंकारा और इस्तांबुल में गरजने लगे थे।
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों के बीच मचा कोलाहल, सड़कें बनीं युद्ध का मैदान, तस्वीरें
रातभर चले खूनीखेल में सेना, पुलिस और आम लोगों समेत सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। संसद के बाहर और राष्ट्रपति के घर के पास बम बरसाए गए। सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उमित दुंदार ने बताया कि बगावत में में वायुसेना, सैन्य पुलिस और आर्मी के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हैं। यह भी जोड़ा कि तख्तापलट के इस प्रयास को सेना के किसी भी उच्चपदस्थ अधिकारी का समर्थन हासिल नहीं था।
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों के बीच मचा कोलाहल, सड़कें बनीं युद्ध का मैदान, तस्वीरें
इसके पहले तख्तापलट की भनक लगने पर राष्ट्रपति एर्दोगन ने वीडियो संदेश में कहा था, ‘मैं देश की जनता से सड़कों पर उतरने का आह्वान कर रहा हूं। आओ, इन्हें सबक सीखाएं। मुझे नहीं लगता कि तख्तापलट की यह कोशिश सफल होगी। इतिहास में तख्तापलट की कोई भी साजिश सफल नहीं हुई है।’