म्यांमार में इन दिनों भयंकर हिंसा भड़क उठी है। रोहिंग्या मुसलमान और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष में अब तक लगभग 400 लोग मारे गए हैं। हिंसा के चलते म्यांमार में हालात ऐसे हैं कि स्थानीय रोहिंग्या मुस्लिम मजबूरन भागकर बांग्लादेश पहुंच रहे हैं।
आपको भी झंकझोर देगी रोहिंग्या मुसलमानों की दर्दनाक दास्तां
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को म्यांमार के राजदूत से इस मामले पर गहरी चिंता जताई है। बांग्लादेश ने कहा कि परेशान लोग सीमा पार कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में यहां आ रहे हैं।
आपको भी झंकझोर देगी रोहिंग्या मुसलमानों की दर्दनाक दास्तां
बांग्लादेश ने कहा कि सीमा पर अनुशासन का पालन होना चाहिए। बांग्लादेश अथॉरिटी की तरफ से सीमा पार करने वालों को फिर से म्यांमार वापस भेजा जा रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसकी कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
आपको भी झंकझोर देगी रोहिंग्या मुसलमानों की दर्दनाक दास्तां
बांग्लादेश रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा है। रोहिंग्या और शरण चाहने वाले लोग 1970 के दशक से ही म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे हैं
आपको भी झंकझोर देगी रोहिंग्या मुसलमानों की दर्दनाक दास्तां
आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक सैटलाइट तस्वीर जारी की थी। इसमें बताया गया था कि पिछले 6 हफ्तों में रोहिंग्या मुसलमानों के 1,200 घरों को तोड़ दिया गया।