इस महीने उन तस्वीरों की नई खेप आपके सामने पेश की जा रही है जिसमें फोटोग्राफरों की टीम हर साल के पहले 24 घंटों की तस्वीर लेते हैं। 24 फोटोग्राफरों की टीम की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वे लंदन के सेंट मार्टिंस कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिज़ाइन में पढ़ रहे थे।
ये लोग अपने इस प्रोजेक्ट को 24 सालों तक चलाना चाहते हैं। यानी 24 तस्वीरों के 24 सेट यानी 576 तस्वीरों का कलेक्शन।
इस साल की तस्वीरों को फोटोग्राफर जिलियिन इलेस्टाइन ने क्यूरेट किया है। इसका प्रदर्शन लंदन को सोहो स्क्वेयर में 17 मार्च तक किया जाएगा।
इलेस्टाइन के मुताबिक इस प्रदर्शनी को क्यूरेट करना सम्मान की बात है, उनके मुताबिक इसमें ख़ूबसूरत लैंडस्कैप से लेकर पर्यावरण की बेहतरीन तस्वीरें शामिल हैं।
इन तस्वीरो की खूबी अगर पता करनी है तो वह इन तस्वीरो में गहराई से जाने पर दिखता है।