फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी सैनिक के 10 साल के बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Aug 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 24 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
In ISIS video American boy telling to Trump the battle will end in your lands
युसुफ

आतंकी संगठन ISIS ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह दावा किया गया है कि एक 10 साल का अमेरिकी बच्चा युसुफ रक्का में रहता है और ISIS का समर्थन करता है। वो चेतावनी देता है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई एक दिन उसी की जमीन पर खत्म होगी। वह दो साल पहले ISIS के कैंप में अपनी मां के साथ आया था। 

10 साल के अमेरिकी बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें

In ISIS video American boy telling to Trump the battle will end in your lands
युसुफ

युसुफ ने बताया कि उसके पिता अमेरिकी सैनिक हैं और उन्होंने इराक में मुजाहिदीन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हालांकि किशोर की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि वो बहुत अच्छी अरबी भी बोलता है। युसुफ ने कहा कि जब वो ISIS में आया तो उसे इस्लाम के बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन उसकी मां ने उसे इस्लाम के बारे में बताया। 

10 साल के अमेरिकी बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें

In ISIS video American boy telling to Trump the battle will end in your lands
युसुफ

वीडियो में युसुफ ने रक्का में हुई तबाही के बारे में भी बात की। वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए युसुफ ने कहा कि ट्रंप को मेरा संदेश, अल्लाह ने तुम्हारी हार और हमारी जीत का वादा किया है। यह लड़ाई तुम्हारी जमीन पर खत्म होगी, अभी तो लड़ाई बस शुरु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल के अमेरिकी बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें

In ISIS video American boy telling to Trump the battle will end in your lands
युसुफ

युसुफ ने अरबी भाषा में अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग समझते हैं कि हम खत्म हो जाएंगे लेकिन वो लोग समझ जाएं कि हम कभी खत्म नहीं होंगे, हम कयामत तक रहेंगे। 10 साल के इतने छोटे बच्चे की ये धमकी उस नफरत को बयां कर रही है जिसे ISIS ने उसके अंदर भरा है। 

विज्ञापन

10 साल के अमेरिकी बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें

In ISIS video American boy telling to Trump the battle will end in your lands

आपको बता दें कि IS पहले भी आत्मघाती हमलों के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर चुका है। यह वीडियो इसी तरह के हमलों के प्रचार के लिए प्रसारित किया गया है। ISIS फरटाइल नेशन नाम से सीरीज चला रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed