विश्व बैंक ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि वो सिएरा लियोन के मत्स्य उद्योग में चालीस लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। सियरा लियोन के मत्स्य उद्योग से दो लाख 30 हजार लोगों को रोजगार मिलता है।
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू, मजाक करते हो क्या?
2 of 10
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू
- फोटो : BBC
फोटोग्राफर ओलीविया ने तोम्बो बंदरगाह पर एक मछुआरे पीपर के साथ पूरा दिन बिताया। तोम्बो सियरा लियोन का मत्स्य उद्योग से जुड़ा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यहां एक हजार मछुआरे रहते हैं।
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू, मजाक करते हो क्या?
3 of 10
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू
- फोटो : BBC
पीपर भी अपने पिता की तरह मछुआरे हैं। पीपर बताते हैं कि साल के इस व़क्त में हम रविवार को छोड़कर हर दिन काम करते हैं। हम सुबह चार-साढ़े चार बजे घर से निकल जाते हैं और दोपहर बाद घर लौटते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमने कितनी मछलियां पकड़ी हैं। अगर हमने पर्याप्त मछलियां नहीं पकड़ी हैं तो हमें शाम तक वहां रहना पड़ सकता है।
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू, मजाक करते हो क्या?
4 of 10
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रूपए बाबू
- फोटो : BBC
पीपर कहते हैं कि रात के समय चट्टानें बहुत बड़ी समस्या है- कभी हमारे जाल चट्टानों में फंसकर फट जाते हैं। इससे हमें नुक़सान उठाना पड़ता है। जालों को दुरुस्त करने में बड़ा समय लगता है।
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू, मजाक करते हो क्या?
5 of 10
एक मछली की कीमत सिर्फ 4 रुपए बाबू
- फोटो : BBC
पीपर अपने दल के साथ सुबह साढ़े चार बजे समुद्र में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नाव में तीन लोग होते हैं। हम समुद्र में जाकर जाल बिछाते हैं और फिर वापस आकर सात बजे तक सो जाते हैं।