{"_id":"58b42eab4f1c1b965e830800","slug":"buckingham-gears-up-for-indo-uk-cultural-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के रंग में रंगने को तैयार ब्रिटेन का बकिंघम पैलेस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत के रंग में रंगने को तैयार ब्रिटेन का बकिंघम पैलेस
Tue, 28 Feb 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस भारत के रंग में रंगने के लिए तैयार है। महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन-भारत संस्कृति वर्ष की शुरुआत करने वाली हैं।
2 of 5
इसकी शुरुआत बैंड ऑफ द ग्रेनेडियर गार्ड्स द्वारा एआर रहमान की ऑस्कर विजेता जै हो समेत अन्य भारतीय संगीत के गायन से होगी।
3 of 5
शाम में ब्रिटेन और भारतके सांस्कृतिक संबंधों के पहले समारोह की मेजबानी के लिए महारानी के साथ उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप और प्रिंस विलियम एवं उनकी पत्नी केट उपस्थित होंगी। बकिंघम पैलेस ने जारी बयान में कहा, यह समारोह ब्रिटेन और भारत की संस्कृति के श्रेष्ठ पहलुओं को सामने लाएगा तथा इसमें दोनों देशों के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वित्तमंत्री अरुण जेटली इस दौरान भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। पैलेस द्वारा बताए गए कुछ अतिथियों में सिनेमा जगत से कुनाल नैयर, नेहा कपूर और आएशा धारकर, खेल जगत से कपिल देव और रियो फर्डिनांड तथा सितारवादक अनुष्का शंकर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
200 विशिष्ट अतिथियों में भारत के कई डिजायनर और सांस्कृतिक प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस समारोह की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर 2015 के ब्रिटेन दौरे में हुई थी। इसका आयोजन ब्रिटिश कौंसिल, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग तथा ब्रिटेन की सांस्कृतिक संस्थाएं मिलकर कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।