काम करने के लिए लोग तरह-तरह के सहूलियत भरे नुस्खे निकालते रहते हैं, लेकिन कपड़े उतारकर काम करना अपने आप में अाश्चर्यचकित करने वाला नुस्खा है।
राष्ट्रपति ने की अपील तो ऑफिस-घरों में कपड़े उतार काम करने लगे लोग
किसी भी देश के राष्ट्रपति लोगों से दिन-रात मेहनत करके काम करने के लिए कहते हैं। लेकिन बेलारूस के राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग कपड़े उतारकर काम कर रहे हैं। ऑफिस से लेकर घरेलू कामों में लोग बिना कपड़े पहने हुए काम करते दिख रहे हैं।
राष्ट्रपति ने की अपील तो ऑफिस-घरों में कपड़े उतार काम करने लगे लोग
दरअसल में बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेन्को की जोशीली अपील का वहां की जनता ने बेहद अजीबो-गरीब अंदाज में जवाब दिया है। एलेक्जेंडर ने हाल ही में कहा था, 'चाहे कपड़े उतारकर काम करो लेकिन तब तक काम करो जब तक पसीना तन से ना छूट जाए।' फिर क्या था लोगों ने भी अपने राष्ट्रपति की बातों को कुछ ज्यादा ही दिल से ले लिया।
राष्ट्रपति ने की अपील तो ऑफिस-घरों में कपड़े उतार काम करने लगे लोग
खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति ने 'डेवलप' शब्द की जगह 'अनड्रेस' बोल दिया था। फिर क्या था भाषण के कुछ ही दिनों बाद बेलारूस के लोगों ने ऐसा जवाब दिया जिसकी कल्पना शायद ही की जा सकती थी। लोगों ने ऑफिस में नग्न अवस्था में काम करते हुए अपनी तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी।
राष्ट्रपति ने की अपील तो ऑफिस-घरों में कपड़े उतार काम करने लगे लोग
लोगों का अपनी काम करते हुए बिना कपड़े पहने हुए अपनी तस्वीरें डालने का जो सिलसिला सोशल मीडिया पर शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम ही नहीं लिया। देखते ही देखते दर्जनों ऐसी ही तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर होने लगी। बिना कपड़े पहने तस्वीर डालने के बाद सोशल मीडिया पर #getnakedandwork नाम से हैशटैग ट्रेंड करने लगा।