Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Putin connection to mysterious deaths in Russia: Someone fell from a window, someone was found dead on a tree
{"_id":"63aac184a255f70c8045f9c5","slug":"putin-connection-to-mysterious-deaths-in-russia-someone-fell-from-a-window-someone-was-found-dead-on-a-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूस में रहस्यमयी मौतों का पुतिन कनेक्शन: कोई खिड़की से गिरा, किसी की लाश पेड़ पर मिली, किसी को दिया गया जहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में रहस्यमयी मौतों का पुतिन कनेक्शन: कोई खिड़की से गिरा, किसी की लाश पेड़ पर मिली, किसी को दिया गया जहर
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:27 PM IST
सार
पिछले एक साल के अंदर रूस के 10 से ज्यादा रइसों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर के संबंध किसी न किसी तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रहे हैं। इनमें से कई तेल और गैस के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी मौतों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 14
रूस के कई उद्योगपतियों की मौत हो चुकी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओडिशा के रायगढ़ में एक हफ्ते के अंदर दो रूसी नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी के नेता और दिग्गज कारोबारी पावेल एंतोव शामिल हैं। पुलिस जांच में मालूम चला है कि पावेल की मौत तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर हुई। पुलिस अभी इसे आत्महत्या मान रही है। पिछले हफ्ते 22 दिसंबर को ही पावेल के दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव की लाश संदिग्ध हालत में उसी होटल के कमरे में मिली थी। दोनों यहां पावेल का 65वां जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे।
अब इन दोनों मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पहले भी रूस के कई बड़े उद्योगपतियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो चुकी है। इनमें कुछ राष्ट्रपति पुतिन के करीबी रहे तो कुछ आलोचक भी रहे। इस साल 31 अगस्त को रूस के बड़े तेल व्यवसायी रविल मगनोव की एक अस्पताल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई थी।
पिछले एक साल के अंदर रूस के 10 से ज्यादा रइसों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर के संबंध किसी न किसी तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रहे हैं। इनमें से कई तेल और गैस के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी मौतों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...
2 of 14
एजेक्जेंडर ट्युलाकोव
- फोटो : सोशल मीडिया
1. एजेक्जेंडर ट्युलाकोव: रूस और यूक्रेन जंग शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही गजप्रॉम तेल कंपनी से जुड़े दिग्गज व्यवसायी अलेक्जेंडर ट्युलाकोव का शव उनके घर के गैराज में फंदे पर झूलते हुए मिला था। पुलिस जब जांच को पहुंची तो कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया। काफी देर बाद उन्हें पुलिस को अंदर जाने दिया गया। ठीक इसी तरह कुछ दिन बाद यूक्रेन के तेल व्यवसायी मिखाईल वाटफोर्ड की लाश भी गैराज में फांसी के फंदे पर मिली थी।
3 of 14
मिखाइल वाटफोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
2. मिखाइल वाटफोर्ड: रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के कुछ दिन बाद 28 फरवरी को दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के अपने घर में यूक्रेन के व्यवसायी मिखाइल वाटफोर्ड मृत मिले थे। वाटफोर्ड की लाश उनके घर के गैराज में फांसी के फंदे से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
व्लादिस्लाव अवायव
- फोटो : सोशल मीडिया
3. व्लादिस्लाव अवायव: 18 अप्रैल को रूसी गैस कंपनी के बैंक गजप्रॉमबैंक के पूर्व उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव अवायव, उनकी पत्नी और बेटी की मॉस्को के एक अपार्टमेंट में मृत मिले थे। अपार्टमेंट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर सबसे पहले पुलिस की नजर मरे हुए अवायव पर पड़ी जिनके हाथ में बंदूक थी। उनकी गर्भवती पत्नी और उनकी बेटी उनके बगल में फर्श पर थीं और दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। अधिकारियों ने इसे पारिवारिक विवाद बताया। ठीक इसी तरह अगले ही दिन रूस के नेचुरल गैस कंपनी नोवाटेक के महाप्रबंधक सर्गेई प्रोटोसेन्या, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
5 of 14
4. सर्गेई प्रोटोसेन्या: इसी साल 19 अप्रैल को स्पेन के कैटालोनिया में रूस के दिग्गज बिजनेसमैन सर्गेई प्रोटोसेन्या, उनकी पत्नी और बेटी की लाश मिली थी। प्रोटोसेन्या की लाश घर के बगीचे में लटकी मिली थी, जबकि पत्नी और बेटी की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। प्रोटोसेन्या के बेटे ने जब कई बार पिता को फोन किया और नहीं उठा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो लाशों का ढेर देखकर दंग रह गई। सर्गेई प्रोटोसेन्या रूस के नेचुरल गैस कंपनी नोवाटेक के महाप्रबंधक थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।