फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए पाकिस्तान के बम निरोधक दस्ते में शामिल पहली महिला से

Mon, 12 Dec 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
rafia qasim baig becomes first pak woman to join BDU

रफिया कासिम बेग पाकिस्तान की उन महिलाओं में शुमार हैं जो अपने मुल्क की हिफाजत के लिए पुरुष साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। 29 साल की रफिया कासिम बेग खैबर पख्तूनख्वां की रहने वाली हैं।

rafia qasim baig becomes first pak woman to join BDU

रफिया ने सात साल पहले पाकिस्तान की पुलिस फोर्स को ज्वॉइन किया था। अब वो पाकिस्तान की बॉम डिस्पोजल यूनिट (बीडीयू) का हिस्सा बन गई हैं। वो पहली ऐसी पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं, जो बीडीयू में शामिल हो गई हैं।

rafia qasim baig becomes first pak woman to join BDU

रफिया ने हाल ही में अपने 31 पुरुष साथियों के साथ ट्रेनिंग पूरी की है। 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद अब वो बॉम डिस्पोजल यूनिट में शामिल की गई हैं। रफिया को बम से संबधित सभी जानकारियां मुहैया कराई गई हैं, कि कैसे बम को पहचाना जाए और उन्हें किस तरह से डिफ्यूज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
rafia qasim baig becomes first pak woman to join BDU

इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स करने वाली रफिया पढ़े- लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रफिया ने इसके अलावा अर्थशास्त्र में भी स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। मास्टर्स के बाद रफिया ने इंटरनेशनल रेस्क्यू कमिटी में भी काम किया।

विज्ञापन
rafia qasim baig becomes first pak woman to join BDU

रफिया की पढ़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने काम के साथ-साथ एलएलबी में भी दाखिला ले लिया। जिसकी अभी भी वो पढ़ाई कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed