फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

POK में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
Protest against Nawaz Sharif government in POK
पीओके में प्रदर्शन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के नीलम वैली में रहने वाले लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव के पोस्टर्स पर कालिख पोत दिया और टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। उनका आरोप है कि 21 जुलाई को हुए चुनाव में धांधली की गई है। 

 
Protest against Nawaz Sharif government in POK
पीओके
पीओके में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग नवाज की जीत हुई है। उनकी पार्टी को 41 में से 31 सीटें मिली हैं। वहीं, मुस्लिम कान्फ्रेंस और पाकिस्तान पिपुल पार्टी को तीन-तीन सीटें मिली थी। 
 
Protest against Nawaz Sharif government in POK
पीओके में प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे और पाकिस्तानी झंडे को जला रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Protest against Nawaz Sharif government in POK
पीओके
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कोटली, चिनारी और मीरपुर में इस तरह के बड़े प्रदर्शन देखने को मिले। वहीं, बताया जा रहा है कि मुजफ्फराबाद में पीएमएल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम कान्फ्रेंस के एक सपोर्टर की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
Protest against Nawaz Sharif government in POK
पीओके
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी हमेशा से पीओके में चुनाव को फिक्स कर लेती है। कई राजनैतिक पार्टियां भी सरकारी तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक प्रणाली में इस भ्रष्ट तरीके से सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed