फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से परेशान हुआ ये खूबसूरत देश, पहले टैक्स बढ़ाया अब उठाया ये कदम

Sat, 11 May 2019 10:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 May 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Netherlands will stop promotion of Tourism to to prevent growing numbers of tourists
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में जहां कई देश पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की योजनाएं निकाल रहे हैं, जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जो पर्यटकों की बढ़ती संख्या से परेशान है। वो देश है नीदरलैंड्स। इस देश में पर्यटक इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं कि यहां के लोग परेशान हो चुके हैं। 

Netherlands will stop promotion of Tourism to to prevent growing numbers of tourists
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

जरुरत से ज्यादा देश में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से बचने के लिए नीदरलैंड्स ने कई तरीके निकाले पर कामयाब नहीं हुआ। पहले यहां की सरकार ने टूरिज्म टैक्स लगाया और अब टूरिज्म का प्रचार-प्रसार बंद करने का फैसला किया है। 

Netherlands will stop promotion of Tourism to to prevent growing numbers of tourists
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

डच अधिकारियों का अनुमान है कि अगले एक दशक में दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या 1.9 करोड़ से बढ़कर 2.9 करोड़ पर पहुंच जाएगी। स्थानीय लोग भी इस ओवरटूरिज्म से चिंतित हैं। टूरिज्म बोर्ड पर्यटकों की संख्या घटाने की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netherlands will stop promotion of Tourism to to prevent growing numbers of tourists
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

सरकार का कहना है कि पर्यटकों की संख्या उम्मीद से ज्यादा होने से मकानों की लागत बढ़ गई है, अव्यवस्था फैल रही है और शहरों के लोगों में पड़ोसी भावना की भी कमी दिखने लगी है। 2005 तक देश में 1.1 करोड़ लोग घूमने आते थे, 2016 में इनकी संख्या बढ़कर करीब 1.8 करोड़ हो गई। 

विज्ञापन
Netherlands will stop promotion of Tourism to to prevent growing numbers of tourists
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

पर्यटकों की आमद पर अंकुश लगाने के लिए पिछले साल सरकार ने टूरिस्ट टैक्स की भी शुरुआत की थी। इससे जुड़ी सेवाओं पर भी कई तरह के शुल्क लगाए गए थे। फिर भी पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई। सरकार इस साल फिरसे टैक्स बढ़ाने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed