{"_id":"5d0f4f3b8ebc3e2254277814","slug":"know-top-5-smallest-country-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के पांच सबसे छोटे देश, एक की आबादी तो हजार से भी कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ये हैं दुनिया के पांच सबसे छोटे देश, एक की आबादी तो हजार से भी कम
Sun, 23 Jun 2019 04:20 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 23 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के सबसे छोटे देश
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग प्रत्येक दिन हम अमेरिका, चीन, रूस जैसे बड़े देशों की खबरें सुनते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कई ऐसे देश भी हैं जो आपके शहरों से भी छोटे हैं। इतना ही नहीं एक देश तो ऐसा है जहां की आबादी एक हजार भी नहीं है। लेकिन, इस देश में बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। जानिए ऐसे ही देशों के बारे में:
सैन मैरिनो
- फोटो : Social Media
सैन मैरिनो-
सैन मैरिनो यूरोप का सबसे पुराना देश है। इसे विश्व का पांचवां सबसे छोटा देश माना जाता है। यहा की भाषा इटालियन है। 61 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या तकरीबन 33 हजार के आस पास है।
तुवालु
- फोटो : Social Media
तुवालु-
ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच द्वीप पर बसा यह देश कभी ब्रिटेन का उपनिवेश था। हालांकि जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश समुद्र में डूब रहा है। इस देश का क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की राजधानी फुनाफुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौरू
- फोटो : Social Media
नौरू-
प्रशांत महासागर में स्थित इस देश का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर के करीब है। इस देश की कुल आबादी करीब 13 हजार है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र होने के साथ तीसरा सबसे छोटा देश है। यह दुनिया में एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।
विज्ञापन
मोनैको
- फोटो : Social Media