{"_id":"5747f1fa4f1c1b7562692289","slug":"hot-yoga-guru-bikram-choudhury-winds-up-us-business-sets-shop-in-lonavla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला में सिखाएंगे हॉट योगा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला में सिखाएंगे हॉट योगा
Fri, 27 May 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉट योगा सिखाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर बिक्रम चौधरी ने अमेरिका छोड़ दिया है। खबर है कि बिक्रम चौधरी ने अमेरिका में मुख्यालय बंद करके लोनावाला में योगा सिखाने की तैयारी कर ली। एंबी वैली में उनका एक रिसॉर्ट है और अब वह यहीं पर हॉट योगा सिखाएंगे। बलात्कार और यौनशोषण के मामलों से परेशान बिक्रम चौधरी ने अमेरिका में काफी बदनामी के बाद यह कदम उठाया है। एक समय था जब बिक्रम चौधरी की क्लासेज में हजारों लो आया करते थे, लेकिन अब इनी संख्या सिर्फ 50 तक सीमित हो गई थी। हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी पर 6 महिलाएं बलात्कार और यौनशोषण के आरोप लगा चुकी हैं।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
2 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी के अमेरिका छोड़ने की खबर मिड-डे ने मीनाक्षी जाफा बॉडन नाम की महिला के हवाले से दी है। मीनाक्षी वही महिला है, जिसने बिक्रम चौधरी पर यौनशोषण के आरोप लगाए थे और बाद में केस भी जीता था।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
3 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
69 वर्षीय बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योगा' के संस्थापक हैं। वह पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। बिक्रम अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वह 'हॉट योग' का नाम देते हैं। दुनिया के 220 देशों में उनके योगा स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
4 of 10
Bikram Choudhury
- फोटो : bikramyoga.com
दिसंबर 2015 में बिक्रम चौधरी की पत्नी राजश्री चौधरी ने तलाक की अर्जी दी थी। राजश्री ने लॉस एंजिल्स, बेवर्ली हिल्स और होनोलुलु समेत बाकी जगहों पर प्रॉपर्टी में हिस्सा भी मांगा है। बिक्रम और राजश्री की एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
5 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी के फॉलोअर्स में मडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसी कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।