फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की वजह से इन पांच देशों में हुई है सबसे अधिक मौतें, रोजाना बढ़ रहे हैं मामले

Thu, 26 Mar 2020 03:46 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
Five countries worst affected by Coronavirus European country affected most
कोरोना वायरस - फोटो : social media

चीन के वुहान प्रांत से तीन महीने पहले फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में भयंकर तबाही मचाई है। इस महामारी के चलते जान-माल के साथ खेल जगत पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक पूरे विश्व में 20 हजार से अधिक मौतें हुई हैं तो वहीं 450000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।






फिलहाल कोविड-19 की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं और यहां पर सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है और रोजाना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 180 से अधिक देशों में फैली इस महामारी में इन पांच देशों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

Five countries worst affected by Coronavirus European country affected most
इटली में सूनी पड़े इलाके - फोटो : PTI

इटली:
छह करोड़ की आबादी वाले इस खूबसूरत यूरोपीय देश में अब तक 74,386 मामले सामने आए हैं, इसमें 7,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है और करीब 9000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वुहान शहर से खास संबंध होने की वजह से इटली में सबसे अधिक तबाही हुई है।

Five countries worst affected by Coronavirus European country affected most
कोरोना वायरस सांकेतिक - फोटो : PTI

स्पेन:
चार करोड़ की आबादी वाले यूरोपीय देश स्पेन में भी इस महामारी ने तेजी से अपना प्रभाव छोड़ा है। अचानक से बढ़ते मामलों की वजह से इस देश में मृतकों की संख्या चीन से अभी अधिक हो गई है। यहां अब तक 47,611 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 3,445 लोगों की मौत हुई है तो 5,367 लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five countries worst affected by Coronavirus European country affected most
corona virus - फोटो : social media

चीन:
कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र रहे चीन में तेजी से हालातों पर काबू पाया गया और तीन महीने के अंदर ही वायरस के प्रभाव को रोक दिया गया। यहां अब तक 81,218 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 3,281 लोगों की मौत हुई है और 73,650 लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
Five countries worst affected by Coronavirus European country affected most
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

ईरान:
पश्चिमी एशिया वाले आठ करोड़ की आबादी वाले इस देश में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं और रोजाना मृतकों की संख्या बढ़ रही है। यहां अब तक कुल 27,017 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 2,077 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,625 लोग ठीक हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed