मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले का दोषी सलमान अबेदी हमले के कुछ दिन पहले ही सीरिया से लौटा था। सलमान के पूरे परिवार का आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध होने का खुलासा हुआ है। मामले में नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सलमान के पिता और दो भाई भी शामिल हैं। सलमान अबेदी के उस नेटवर्क से जुड़े रहने की आशंका है जिसमें मोहम्मद अबरीनी भी शामिल है। अबरीनी पेरिस और ब्रसेल्स में हुई मास किलिंग में शामिल था।
2 of 5
सलमान अबेदी
- फोटो : Dailymail
सलमान सर्कल में लीबिया में समुद्र किनारे दोस्तों के साथ मौज -मस्ती करते हुए। सलमान कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर ही आतंकवाद की ओर मुड़ गया। इस दौरान वह कई बार मिडिल ईस्ट गया और सीरिया में आतंकी हमले का प्रशिक्षण भी लिया था। सलमान मैनचेस्टर हमले तथा पेरिस और ब्रसेल्स में हुए हमलों के बीच एक अहम कड़ी माना जा रहा है।
3 of 5
रामदान
- फोटो : Dailymail
सलमान के 51 वर्षीय पिता रामदान के अलकायदा से भी संबंध रहे हैं। रामदान के साथ सलमान के दो भाई इस्माइल और हाशिम को भी गिरफ्तार किया गया है। रामदान ने सीरिया में कर्नल गद्दाफी के खिलाफ आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को अपना समर्थन दिया था। मैनचेस्टर हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।
4 of 5
इस्माइल
- फोटो : Dailymail
सलमान के बड़े भाई इस्माइल को दक्षिण मैनचेस्टर से गिरफ्तार किया गया है। इस्माइल ने कहा कि उसका भाई काफी हंसमुख और सरल स्वभाव का था। वह इस तरह के हमले में शामिल हो सकता है यह विश्वास ही नहीं हो रहा है।
हाशिम सलमान का छोटा भाई है। लीबिया के सुरक्षा बलों का कहना है कि हाशिम को सलमान की मैनचेस्टर हमले की साजिश के बारे में एक माह पहले से जानकारी थी। मैनेचेस्टर में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग घायल हुए थे। सलमान के परिवार के काफी करीबी 49 वर्षीय अकरम रामदान ने कहा कि डिड्सबरी में एक मस्जिद ने सलमान पर बैन लगा दिया था। सलमान ने आतंकवादी गतिविधियों का विरोध करने वाले इमाम का विरोध किया था। जिसके बाद उस पर बैन लगा दिया गया था।