चीन अपने सैनिकों को पानी के अंदर युद्ध लड़ने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। चीन के सैनिकों की यह फोटो ऐसे समय में आई है जब दक्षिणी चीन सागर में स्थिति तनावपूर्ण है और वहां युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए पूरी रिपोर्ट-
दक्षिणी चीन सागर में तनाव के चलते चीन अपने सैनिकों को विषम से विषम परिस्तिथियों में भी लड़ने को तैयार कर रहा है। इसी योजना के तहत चीन पानी के अंदर भी अपने सैनिकों को लड़ने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है।
अभी हाल ही में चीन ने सैन्य अभ्यास के लिए दक्षिण चीन सागर के एक हिस्से को बंद कर दिया था। इन तस्वीरों को इसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बताया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण दक्षिणी चीन सागर में किसी अज्ञात जगह पर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन दक्षिण चीन सागर और उसके जलमार्ग पर अपने ऐतिहासिक अधिकार का दावा करता रहा है
इन तस्वीरों को चीन से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी अखबार, ग्लोबल टाइम्स ने जारी किया है।