फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खत्म हो रहा आसमान के सबसे चमकीले तारों में शुमार 'बीटलजूस'

Sun, 16 Feb 2020 04:47 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइमस न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइमस न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 16 Feb 2020 04:47 AM IST
सार

सबसे चमकीले तारों में शुमार 'बीटलजूस' की चमक अक्तूबर 2019 के बाद से अब तक तेजी से कम हुई है, इसका आकार भी बदल रहा है। नई हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों में इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Betelgeuse among the brightest stars in the sky is now dimming
चमकीले तारों में शुमार 'बीटलजूस'

हमारे आसमान से नजर आने वाले सबसे चमकीले तारों में से एक बीटलजूस ने अक्तूबर 2019 से अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया है। वह अपनी चमक खो रहा है, आकार बदल रहा है। कई वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि शायद यह बीटलजूस का आखिरी समय है। यह अंत वैसा ही होगा जैसा आमतौर पर तारों का होता है, यानी सुपरनोवा विस्फोट।

Betelgeuse among the brightest stars in the sky is now dimming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या होगा सुपरनोवा में
तारों का खत्म होना सुपरनोवा नामक अद्भुत खगोलीय घटना के रूप में जाना जाता है। इसमें तारे पर मौजूद नाभिकीय फ्यूजन खत्म होने लगता है।

Betelgeuse among the brightest stars in the sky is now dimming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम नहीं देख पाएंगे सुपरनोवा
अगर बीटलजूस सुपरनोवा में बदलता है, तो इसमें कुछ सौ से हजारों वर्ष तक लग सकते हैं। संभव है कि हम इसे न देख पाएं। जब यह होगा, तो पृथ्वी पर कई हफ्तों तक रात को चंद्रमा की चांदनी के बराबर रोशनी पहुंचाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Betelgeuse among the brightest stars in the sky is now dimming
space station - फोटो : सोशल मीडिया

बीटलजूस की हाई रेजोल्यूशवन तस्वीरें की तैयार
डॉ. मिगेल मोंतार्जी के नेतृत्व में खगोलविज्ञानियों ने चिली स्थित दक्षिण यूरोपीय वेधशाला से बीटलजूस की हाईरेजोल्यूशवन तस्वीरें तैयार की। इन्हें साझा कर बताया कि यह अपने गोल आकार की बजाय अंडाकार में बदल रहा है। धरती से 700 प्रकाशवर्ष दूर स्थित दानवाकार लाल तारा बीटलजूस वैसे तो हमेशा ही अजीब व्यवहार करता रहा। यह आकार में बढ़ता और कम होता रहा है तो वहीं इसकी चमक भी बढ़ती-घटती रहती है।

विज्ञापन
Betelgeuse among the brightest stars in the sky is now dimming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

...अब 21 में
सितंबर 2019 से अब तक इसका तापमान 729 डिग्री सेल्सियस घटा है। इसी वजह से इसकी चमक घट रही है और अब इसे 10 के बजाय 21 सबसे चमकदार तारों में गिना जा रहा है। इसी वर्ष शुरू में बीटलजूस के आसपास से तेज गुरुत्वाकर्षण लहरें आती हुई दर्ज की गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed