{"_id":"599eda934f1c1bb4328b478a","slug":"trump-targets-the-companies-who-are-helping-north-korea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के निशाने पर उत्तर कोरिया की मदद करने वाली कंपनियां, देखिए तस्वीरें ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के निशाने पर उत्तर कोरिया की मदद करने वाली कंपनियां, देखिए तस्वीरें
Thu, 24 Aug 2017 07:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी जारी है। दोनों ही नेता एक दूसरे पर लगातार हमले करते रहते हैं। लेकिन इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के निशाने पर वो कंपनियां हैं जो उत्तर कोरिया की मदद करती हैं। ट्रंप सरकार उत्तर कोरिया पर व्यापारिक प्रतिबंध की नीति के कारण उन कंपनियों पर भी दबाव बनाना चाहती है जो नॉर्थ कोरिया की मदद करती हैं।
ट्रंप के निशाने पर उत्तर कोरिया की मदद करने वाली कंपनियां, देखिए तस्वीरें
2 of 4
किम जोंग
हाल ही में अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिनका मकसद उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को रोकना है। कुछ कंपनियों की लिस्ट भी बनाई गई है जिनमें 6 चीनी, 2 सिंगापुर की, एक रूसी और एक उत्तर कोरिया की कंपनी शामिल है। इन कंपनियों पर उत्तर कोरिया को इंटरनेशनल लेवल पर मदद करने का संदेह है। इस काम का जिम्मा अमेरिकी वित्त विभाग का विदेशी संपत्ति नियमन कार्यालय संभाल रहा है।
ट्रंप के निशाने पर उत्तर कोरिया की मदद करने वाली कंपनियां, देखिए तस्वीरें
3 of 4
किम जोंग
अमेरिकी कार्रवाई के तहत इन कंपनियों की प्रॉपर्टी जब्त की जा सकती है और खाते सीज करके अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अमेरिका की लिस्ट में 4 रूसी नागरिकों, एक चीनी और एक उत्तर कोरियाई व्यक्ति का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप के निशाने पर उत्तर कोरिया की मदद करने वाली कंपनियां, देखिए तस्वीरें
4 of 4
अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक 10 कंपनियों और 6 लोगों पर निगरानी की जा रही है। कानूनी कार्यवाही से इन कंपनियों से 11 मिलियन डॉलर वसूले जा सकते हैं। अमेरिका का मानना है कि रूस की प्रतिबंधित कंपनी जीफेस्ट-एमएलएलसी ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम के लिए मेटल्स की आपूर्ति की, इसके अलावा चीनी कंपनी मिंगजेंग पर भी करेंसी एक्सचेंज में उत्तर कोरिया की मदद करने का आरोप है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।