फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

Tue, 12 Sep 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 12 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Hurricane Irma Makes Second Landfall In Florida live
Hurricane Irma
कैरेबियाई द्वीपों में भारी तबाही मचाने के बाद इरमा तूफान अमेरिका के तटवर्ती शहर फ्लोरिडा से टकरा गया है। इस तूफान से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है। तूफान के बाद फ्लोरिडा में भारी बारिश हो रही है। हालांकि इरमा तूफान को डाउनग्रेड कर तीसरी कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन फ्लोरिडा के तट पर हवा की रफ़्तार तकरीबन 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

Hurricane Irma Makes Second Landfall In Florida live
Hurricane Irma
तूफान से निपटने के लिए युद्धस्तर की तैयारियों का दावा किया गया, लेकिन इस दौरान 25 लाख घरों में बिजली नहीं थी। मियामी शहर के कई हिस्से पानी में डूबे हुए थे। फ्लोरिडा के लगभग 63 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा गया था।

अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

Hurricane Irma Makes Second Landfall In Florida live
Hurricane Irma
कैंप डेविड से छुट्टियां बिताकर लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इरमा को दैत्याकार तूफान बताया और तूफान से निपटने में जुटी केंद्रीय एजेंसियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

Hurricane Irma Makes Second Landfall In Florida live
Hurricane Irma
राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन में कहा, "मैं अभी-अभी वापस लौटा हूँ। हमने उच्चस्तरीय बैठक की है और प्रत्येक समूह मिलजुल कर काम कर रहे हैं। बुरी खबर ये है कि ये एक दैत्याकार तूफान है। लेकिन मैं सोचता हूँ कि हमारे बीच बेहतरीन समन्वय है।"
विज्ञापन

अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

Hurricane Irma Makes Second Landfall In Florida live
Hurricane Irma
इरमा अटलांटिक में पिछले 10 सालों का सबसे भयंकर तूफान है। कैरेबियाई द्वीपों में ये तूफान 25 से अधिक जानें ले चुका है। समंदर में 15 से 20 फ़ुट ऊंची लहरें उठ रही हैं और लोगों में दहशत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed