PPF Investment: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यहां निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप यहां पर निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 12,500 रुपये का निवेश करके 1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
PPF: पीपीएफ स्कीम में 12,500 रुपये निवेश करके ऐसे बन सकते हैं करोड़पति
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन