Year Ender 2022: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता एक साल में तीन किस्त के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
Year Ender 2022: इस साल देश भर में करोड़ों किसानों को मिली 10वीं, 11वीं और 12वीं किस्त की सौगात, जानें डिटेल्स
इस दिन जारी हुई 10वीं किस्त
साल 2022 में नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने किसानों के अकाउंट में किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया। देशभर के करोड़ों किसान 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार नए साल पर पूरा हुआ।
इस दिन जारी हुई 11वीं किस्त
31 मई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में 11वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया। इस सम्मेलन को केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था।
GPS Toll System: अब टोल प्लाजा की नहीं होगी जरूरत, सरकार लगाने जा रही है गाड़ियों में जीपीेएस नंबर प्लेट
इस दिन जारी हुई 12वीं किस्त
17 अक्तूबर, 2022 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त के पैसों को करोड़ों किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। दिवाली से पहले ही सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को 12वीं किस्त की सौगात दी।
जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच