दिसंबर चल रहा है यानी साल का आखिरी महीना। इसके बाद नया साल 2022 आ जाएगा। लेकिन 2021 में कुछ ऐसे आविष्कार हुए, जो सबसे ताजे इतिहास बन जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण 2020 की तरह साल 2021 भी शुरुआत से ही सभी के लिए त्रासदी से भरा रहा। इसके बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में कई नए-नए आविष्कार हुए हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी हो या चिकित्सा, कई क्षेत्रों में इस साल इंसानों को सफलता मिली है। कोरोना महामारी के चलते एक तरफ जहां लोग घरों में कैद हो गए, वहीं कई ऐसे आविष्कार भी हुए, जिन्होंने लोगों को हैरत में डाल दिया। कोरोना (2020) और मलेरिया की वैक्सीन (2021) से लेकर गैजेट्स तक ऐसे आविष्कार सामने आए जिनसे इंसानों के जीवन जीने के तरीके में काफी बदलाव आए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका आविष्कार 2021 में हुआ है, तो चलिए शुरू करते हैं...
Year Ender 2021: कोरोना का कहर झेलने के बाद भी शानदार रहा ये साल, कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि कोरोना वैक्सीन 2020 में ही बन गई थी लेकिन इसका जिक्र करना जरूरी है, क्योंकि उस साल दो या तीन ब देश ही इसे बना पाए थे। जब 2021 आया तब करीबन हर देश के पास वैक्सीन थी।
काफी सालों के परिश्रम के बाद आखिरकार मलेरिया का टीका बना लिया गया। इसे ब्रिटेन की टीका निर्माता कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने विकसित किया है। मॉस्क्विरिक्स एक ऐसा टीका है जो मलेरिया से सुरक्षा में मदद के लिए छह सप्ताह से 17 माह की आयु के बच्चों को दिया जाता है। इससे हेपेटाइटिस बी वायरस से लिवर के संक्रमण से सुरक्षा में मदद मिलती है।
इस साल एक ऐसे च्युइंग गम का विकास हुआ है जो पौधे से उगाए गए प्रोटीन के माध्यम से SARS-CoV-2 वायरस को ट्रैप करने का काम करता है और इसके ट्रांसमिशन को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि इंसानों की तरह काम करने वाले रोबोट तक को बना दिया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोबोट अब बच्चों को भी जन्म दे सकेंगे। अमेरिका के वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं।