फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2026 Safety Tips: अगर महिलाएं रात में करती हैं कार ड्राइव, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

Sun, 08 Mar 2026 08:04 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sun, 08 Mar 2026 08:04 AM IST
सार

Women's Day 2026 Special: अगर आप महिला हैं और रात में ड्राइव कर रही हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Women’s Day 2026 special 5 Safety Tips for Women Driving at Night
महिलाओं को रात में ड्राइविंग करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Women's Driving Safety Tips: गाड़ी चलाते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे, ट्रैफिक नियमों का। वहीं, अगर ड्राइव कोई महिला कर रही है तो उनको सुरक्षा को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान देना होता है ताकि, वे किसी दिक्कत में न पड़े।

यही नहीं, अगर महिलाएं रात के समय ड्राइव कर रही हैं, तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। कई ऐसी महिलाएं हैं जो रात में ऑफिस से लौटती हैं या किसी अन्य काम से घर वापस आती हैं आदि। ऐसे में ड्राइव करते समय महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। चलिए इस महिला दिवस के मौके पर जानते हैं कि महिलाओं को रात में ड्राइव करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है।

Trending Videos
Women’s Day 2026 special 5 Safety Tips for Women Driving at Night
महिलाओं को रात में ड्राइविंग करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

रात में ड्राइव करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है?

दरवाजों की जांच जरूरी

  • महिलाओं को गाड़ी के दरवाजों की जांच जरूर करनी चाहिए
  • सिर्फ ड्राइविंग सीट का गेट लॉक न करें बल्कि, गाड़ी के सभी दरवाजों को गाड़ी में बैठते ही लॉक करें
  • ध्यान रहे कि अगर रास्ते में कोई अनजान लिफ्ट मांगता है आदि, तो रुकने से बचें
Women’s Day 2026 special 5 Safety Tips for Women Driving at Night
महिलाओं को रात में ड्राइविंग करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

सुनसान रास्तों से बचकर

  • कई बार कई रास्ते छोटे तो होते हैं, लेकिन ये सुनसान होते हैं
  • रात के समय महिलाओं को इन रास्तों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
  • अगर मैप लगाकर यात्रा कर रहे हैं, तो छोटे रास्तों की जगह हाइवे का रास्ता लेना बेहतर विकल्प हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Women’s Day 2026 special 5 Safety Tips for Women Driving at Night
महिलाओं को रात में ड्राइविंग करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कार की सभी चीजें चेक करना न भूलें

  • महिलाओं को अपनी गाड़ी की सभी चीजों को ठीक से चेक करना चाहिए
  • गाड़ी की समय पर सर्विस हो
  • बैटरी से लेकर टायर की हवा तक का ध्यान रखें
  • ये सुनिश्चि करें कि हेडलाइट और बाकी चीजें ठीक से काम कर रही हो
विज्ञापन
Women’s Day 2026 special 5 Safety Tips for Women Driving at Night
महिलाओं को रात में ड्राइविंग करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का भी रखें ध्यान:-

  • गाड़ी में सेफ्टी टूल्स जैसे, पेपर स्प्रे, इलेक्ट्रिक शॉक रॉड आदि रखें
  • मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज रखें
  • अपनी लाइव लोकेशन परिवार आदि के साथ शेयर करें
  • गाड़ी में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि फुल रखें
  • मोबाइल के डायल पैड पर पुलिस या ऐसे किसी व्यक्ति का नंबर सबसे ऊपर रखें जिसे आप जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉल कर सकें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed