घर में वाईफाई लगवाने के बाद ज्यादातर लोगों का काम बस एक ही चीज पर खत्म हो जाता है। पासवर्ड लगा दिया और फिर भूल गए राउटर को। जब तक इंटरनेट चल रहा है, तब तक कोई उसकी सेटिंग्स देखने की जरूरत नहीं समझता। लेकिन कई बार इसी चक्कर में कोई पड़ोसी या आसपास का व्यक्ति चुपके से आपके वाईफाई का मजा ले रहा होता है और आपको इसकी भनक तक नहीं लगती। अगर आपका इंटरनेट पहले से ज्यादा धीमा चलने लगा है या डेटा जल्दी खत्म हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है आपके वाईफाई से जरूरत से ज्यादा डिवाइस जुड़े हों। इतना ही नहीं, किसी गलत काम के लिए आपके इंटरनेट कनेक्शन और IP Address का इस्तेमाल होने का खतरा भी बना रहता है।
पड़ोसी मुफ्त में तो नहीं चला रहे आपका वाई-फाई? 2 मिनट में खुल जाएगा पूरा राज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:47 PM IST
सार
WiFi: अगर आपके घर का वाईफाई पहले की तुलना में धीमा चल रहा है या इंटरनेट जल्दी खत्म हो रहा है, तो एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं कोई और तो आपके नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर रहा। मोबाइल या लैपटॉप से राउटर की कुछ सेटिंग्स देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके WiFi से कौन-कौन जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन