फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airplane Mode: क्यों है प्लेन में बैठते ही मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में लगाना जरूरी? जान लें वजह

Wed, 25 Jun 2025 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

Airplane Mode Kya Hota Hai: जब भी हम हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो हमें क्रू द्वारा कहा जाता है कि सभी यात्री अपने मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में कर लें। पर आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों कहा जाता है?

विज्ञापन
Why Do You Have to Turn On Airplane Mode When Flying Know Scientific Reason
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

Airplane Mode Importance: जब भी आपको कहीं का सफर करना होता होगा तो आप हमेशा ही एक ऐसा वाहन चुनते होंगे जिससे आप समय रहते अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कोई अपनी गाड़ी से ट्रैवल करता है तो कोई ट्रेन से। पर बात जब लंबी दूरी की आती है तो लोग प्लेन से यात्रा करते हैं, क्योंकि आप इससे समय रहते पहुंच जाते हैं।

अगर आपने भी कभी प्लेन से सफर किया है तो आपने एक चीज नोटिस जरूरी की होगी कि आपको हवाई यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड यानी एयरप्लेन मोड पर रखने के लिए कहा जाता है? लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्यों कहां जाता है और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? शायद नहीं, पर कोई नहीं आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस वजह से हवाई जहाज में मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर रखने के लिए क्यों कहा जाता है...

Why Do You Have to Turn On Airplane Mode When Flying Know Scientific Reason
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

पहले समझ लेते हैं फ्लाइट मोड होता क्या है?

  • दरअसल, हमारे मोबाइल की सेटिंग में एक ऑप्शन दिया होता है जिसका नाम फ्लाइट मोड होता है। इसे हम जैसे ही ऑन करते हैं तो हमारे सिम कार्ड के नेटवर्क चले जाते हैं। ऐसे में हम कॉल या इंटरनेट जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
Why Do You Have to Turn On Airplane Mode When Flying Know Scientific Reason
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्यों करना होता है फ्लाइट मोड ऑन?

  • अगर आपने हवाई जहाज से यात्रा की है तो प्लेन के टेक ऑफ करने से पहले कई जरूरी सूचनाएं यात्रियों को दी जाती हैं, जिसमें से एक मोबाइल में फ्लाइट मोड को ऑन करना भी शामिल है। इसलिए आपको बतौर जिम्मेदार नागरिक अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do You Have to Turn On Airplane Mode When Flying Know Scientific Reason
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे विमान के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रूकावट हो सकती है। यही नहीं, इससे पायलट को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर न लगाने से मोबाइल का सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी हिला सकता है।
विज्ञापन
Why Do You Have to Turn On Airplane Mode When Flying Know Scientific Reason
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इससे पायलट को कंट्रोल रूम से कम्युनिकेशन यानी बातचीत करने में दिक्कत हो सकती है जिसकी वजह से हवाई जहाज अपना रास्ता तक भटक सकता है। कई देश फ्लाइट मोड ऑन न करने वाले यात्रियों को दोषी मनाते हैं और इसके लिए उन्हें कठोर सजा तक दी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed