गर्मी के सीजन में एयर कंडीशनर का उपयोग काफी बढ़ जाता है। अक्सर लोग एसी चलाते समय इस बारे में सोचते हैं कि आखिर इसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम और 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा क्यों नहीं कर सकते हैं? कई लोगों को लगता है कि कंपनी जानबूझकर इस लिमिट को तय करती हैं। हालांकि, इसके पीछे वैज्ञानिक और तकनीकी कारण छिपे होते हैं। एसी को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह कमरे का तापमान इंसानी शरीर के लिए आरामदायक बनाए रख सके।
{"_id":"6a1848fb017f01b00e0145b0","slug":"why-ac-temperature-does-not-go-below-16-c-or-above-30-c-know-the-reason-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: आखिर 16 से कम और 30 डिग्री से ऊपर क्यों नहीं होता है एसी का टेंपरेचर? जानिए क्या है कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: आखिर 16 से कम और 30 डिग्री से ऊपर क्यों नहीं होता है एसी का टेंपरेचर? जानिए क्या है कारण
Thu, 28 May 2026 07:40 PM IST
Sankalp Prakash Singh
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 28 May 2026 07:40 PM IST
सार
कई लोग इस बारे में सवाल करते हैं कि एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री सेल्सियस से कम और 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा क्यों नहीं होता है?
विज्ञापन
AC Fact
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Fact
- फोटो : Freepik
एसी 16°C से 30°C के बीच ही क्यों काम करता है?
- एसी का मुख्य काम कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालकर अंदर ठंडी हवा देना होता है।
- अधिकांश एयर कंडीशनर 16°C से 30°C के बीच काम करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
- यह रेंज कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम दोनों के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
- अगर तापमान 16°C से नीचे सेट किया जाए तो कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।
- इससे मशीन जल्दी खराब हो सकती है।
AC Fact
- फोटो : Freepik
एसी का तापमान 30°C से ऊपर क्यों नहीं होता है?
- अगर तापमान को 30°C से ऊपर सेट किया जाए, तो इसका कोई फायदा नहीं होता है।
- इस स्थिति में एसी पर्याप्त कूलिंग नहीं दे पाएगा।
- इस कारण एसी बनाने वाली जो कंपनियां होती हैं, वो इसी रेंज को तय करती हैं जो आरामदायक होने के साथ ऊर्जा की बचत भी करने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Fact
- फोटो : Freepik
एसी का आदर्श तापमान क्या होना चाहिए और बिजली बिल कैसे बचाएं?
- एसी का आदर्श तापमान 24°C से 26°C के बीच होता है।
- इस तापमान पर बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग भी अच्छी मिलती है।
- इसी रेंज में लोगों को एसी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
- इससे बिजली बिल कम आता है और यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।
- अगर आप लगातार बहुत कम तापमान पर एसी चलाते हैं, तो इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
एसी में ऑटो मोड और इको मोड से क्या फायदा होता है?
- आजकल कई एसी में ऑटो मोड और इको मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- ये कमरे के तापमान के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेते हैं।
- इससे न केवल बिजली की बचत होती है बल्कि इससे एसी की लाइफ भी बढ़ती है।
- इसके अलावा आपको समय-समय पर एसी की सर्विसिंग भी कराते रहनी चाहिए।