PM Kisan Nidhi 18th Kist: बात जब किसानों की होती है तो साफ नजर आता है कि कैसे वे खेतों में दिन-रात मेहनत करके फसल उगाते हैं। कभी ज्यादा बारिश से जूझते हैं तो कभी सूखे के डर से फसल खराब होने का डर उन्हें सताता है। यही नहीं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को तो खेती करने में खासी दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। इसलिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी क्रम में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसमें भी लाभार्थियों को 2 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण क्या हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66e13286812a871c8d0c4013","slug":"who-is-not-eligible-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिनके खाते में नहीं आएगी 18वीं किस्त, कारण यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिनके खाते में नहीं आएगी 18वीं किस्त, कारण यहां जानें
Wed, 11 Sep 2024 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन किसानों की किस्त अटक सकती है:-
पहले किसान
- इस सूची में पहले वे किसान हैं जिनके आवेदन फॉर्म में गलती है। दरअसल, योजना से जुड़ते समय आपको एक फॉर्म भरना होता है जिसमें आपका नाम, पता जैसी कई अन्य जरूरी जानकारियां होती हैं। ऐसे में अगर इस फॉर्म में कोई गलती होती है तो आवेदन अधूरा होने के कारण आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन सही तरीके से हो गया हो।
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Istock
दूसरे किसान
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। सरकार इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आपके बैंक खाते की जानकारी सही हो। अगर ये सही नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
तीसरे किसान
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। विभाग की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी सभी के लिए जरूरी है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Freepik
चौथे किसान
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो ये काम जरूर करवा लें
- ऐसे किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनके आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इसलिए अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो इस काम को तुरंत करवा लें।